Lucknow CityPoliticsUttar Pradesh

अखिलेश पर बरसे राजभर, बोले- ‘मसखरेपन’ पर आ गए हैं, कहिए तो फनी वीडियो भिजवा दूं

सपा प्रमुख के एक सोशल मीडिया पोस्ट पर मंत्री ओमप्रकाश राजभर का तीखा पलटवार, परिवारवाद पर साधा निशाना, अपराध और कानून-व्यवस्था को लेकर गिनाईं योगी सरकार की उपलब्धियां

लखनऊ, 16 अगस्त 2026:

यूपी की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर लगातार सपा और उसके मुखिया अखिलेश यादव पर हमलावर हैं। वे सपा और अखिलेश यादव पर वार का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने रविवार को एक बार फिर सपा प्रमुख पर तीखा सियासी हमला बोला।

अखिलेश यादव के एक सोशल मीडिया पोस्ट को निशाने पर लेते हुए राजभर ने कहा कि विपक्ष में रहकर अब उनके पास उठाने के लिए कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह ‘मसखरेपन’ पर उतर आए हैं। राजभर ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट में अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए कहा कि गरीब, महिलाओं, किसानों और नौजवानों की चिंता सरकार कर रही है।

omprakash-rajbhar-akhilesh-yadav-controversy (2)

ये भी पढ़ें:

उन्होंने दावा किया कि अपराधियों को उनके सही ठिकाने तक पहुंचाया जा रहा है और हफ्ता वसूलने वालों की अब कोई जगह नहीं है। सुभासपा प्रमुख ने अपने अंदाज में अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा कि ‘परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी’ और ‘पार्टी ऑफ डोमिनेटिंग अखिलेश’ के मुखिया के तौर पर सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट करने से उनके समर्थक वाह-वाह करेंगे और वह खुश हो जाएंगे।

राजभर ने यहां तक कह दिया कि अगर अखिलेश कहें तो वह अपने युवा कार्यकर्ताओं से कुछ ‘फनी वीडियो’ बनवाकर उन्हें भिजवा सकते हैं। उन्होंने अखिलेश की सोशल मीडिया सक्रियता पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि अब उन्हें एसी में बैठकर ट्वीट करने की आदत हो गई है इसलिए जो भी मिलता है उसे पोस्ट कर रहे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने अखिलेश को लगातार पोस्ट करते रहने की सलाह भी दे डाली। राजभर के इस बयान के बाद यूपी की सियासत में सपा और सुभासपा के बीच जुबानी जंग और तेज होने के संकेत हैं।

ये भी पढ़ें  UP में सेंट्रल डैशबोर्ड से होगी सभी पुलिस थानों की CCTV फुटेज की लाइव मॉनिटरिंग

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button