Lucknow City

लखनऊ में 407 परिवारों को मिला अपना घर, LDA ने लॉटरी के जरिए बांटे PM आवास

शारदा नगर और बसंतकुंज योजना में 407 आवासों का लकी ड्रॉ, 4,381 पात्र आवेदकों के बीच हुई लॉटरी, 25% भुगतान पर मिलेगा कब्जा

लखनऊ, 15 अगस्त 2026:

लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अल्प आय वर्ग के 407 परिवारों को अपने घर का तोहफा दिया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित लॉटरी के जरिए प्रधानमंत्री आवासों का आवंटन किया गया। खास बात यह रही कि पूरी प्रक्रिया आवेदकों की मौजूदगी में पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई और लकी ड्रा की पर्चियां भी आवेदकों के हाथों से ही निकलवाई गईं। लॉटरी का यू-ट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारण भी किया गया।

pm-awas-lucknow-407-parivar (2)

एलडीए के अपर सचिव सीपी त्रिपाठी ने बताया कि शारदा नगर विस्तार योजना में रिक्त 207 प्रधानमंत्री आवासों के लिए 4,553 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 2,367 पात्र आवेदकों के बीच भवनों का लकी ड्रॉ कराया गया। इसी तरह बसंतकुंज योजना के सेक्टर-एन में रिक्त 200 आवासों के लिए 2,704 लोगों ने आवेदन किया था, जिनमें 1,514 पात्र आवेदकों को लॉटरी में शामिल किया गया।

ये भी पढ़ें:

आवास आवंटन की प्रक्रिया करीब आठ घंटे चली। इस प्रक्रिया में 407 सफल आवेदकों को उनके आवास आवंटित कर दिए गए। सभागार में मौजूद आवेदकों ने लॉटरी के दौरान अपनाई गई पारदर्शी व्यवस्था की सराहना की।

अपर सचिव ने बताया कि सभी सफल लाभार्थियों को जल्द ही आवंटन पत्र जारी किए जाएंगे। इसके बाद जो लाभार्थी भवन की कुल कीमत का 25 प्रतिशत भुगतान कर देंगे उन्हें अनुबंध की शर्तों के अनुसार आवास का कब्जा भी प्रदान कर दिया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस से पहले 407 परिवारों के लिए यह आवंटन उनके अपने घर के सपने को हकीकत में बदलने वाला खास मौका साबित हुआ।

ये भी पढ़ें  LDA का मैसेज, बकायेदारों के लिए आखिरी मौका... आज से OTS कैंप में मिल रही भारी छूट!

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button