Uttar Pradesh

राष्ट्रपति का वृंदावन दौरा…वात्सल्य ग्राम में गोशाला व विद्यालय के छात्रों पर लुटाया स्नेह

बच्चों से बातचीत, प्रोटोकॉल से हटकर दिखा अपनापन, साध्वी ऋतंभरा से की मुलाकात, ओडीओपी स्टॉल भी देखा, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी साथ रहीं, आज परिक्रमा के बाद रवाना होंगीं दिल्ली

मथुरा, 21 मार्च 2026:

वृंदावन स्थित वात्सल्य ग्राम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दौरा कर वहां चल रही गतिविधियों का करीब से अवलोकन किया। उन्होंने गोशाला पहुंचकर गौ माताओं को दुलारा, कुछ समय उनके बीच बिताया। इसके बाद परिसर में संचालित विद्यालय का भी निरीक्षण किया, जहां बच्चों से सीधी बातचीत की।

WhatsApp Image 2026-03-21 at 7.38.04 AM (1)

मथुरा प्रवास के दौरान राष्ट्रपति का सादा अंदाज देखने को मिला। उन्होंने प्रोटोकॉल से हटकर गाड़ी से उतरकर बच्चों से बात की, उनके साथ समय बिताया। इस दौरान बच्चों के साथ फोटो भी खिंचवाई, जिससे माहौल आत्मीय हो गया। वात्सल्य ग्राम की संस्थापिका साध्वी ऋतंभरा भी इस मौके पर मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के आगमन से पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल बन गया। राष्ट्रपति का स्वभाव बेहद सरल है, उन्होंने कठिन हालात से निकलकर देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचकर महिलाओं का मान बढ़ाया है।

WhatsApp Image 2026-03-21 at 7.38.05 AM

राष्ट्रपति ने अपने कार्यक्रम के दौरान होटल में लगे एक जनपद एक उत्पाद पहल के स्टॉल का भी अवलोकन किया। यहां विभिन्न जिलों के उत्पादों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहीं। शनिवार को राष्ट्रपति गोवर्धन में गोल्फ कार्ट से गिरिराज महाराज की परिक्रमा लगाएंगी और दानघाटी मंदिर में दर्शन करेंगी। यहीं से वह सीधे वापस दिल्ली रवाना हो जाएंगीं।

WhatsApp Image 2026-03-21 at 7.38.04 AM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button