Uttar Pradesh

राहुल गांधी ने चुरुवा मंदिर में हनुमान जी का लिया आशीर्वाद, सड़क परियोजनाओं का किया लोकार्पण!

रायबरेली,5 नवंबर 2024

उत्तर प्रदेश उपचुनाव के बीच कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी एक दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे। उन्होंने लखनऊ बॉर्डर स्थित चुरुवा मंदिर में दर्शन कर हनुमान जी का आशीर्वाद लिया। इसके बाद, डिग्री कॉलेज चौराहा शहीद चौक पर पहुंचकर चौराहे का लोकार्पण किया और सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन किया। राहुल गांधी ने बछरावां में कार्यकर्ताओं के जोरदार स्वागत के बाद पहलवान वीर बाबा मंदिर में पूजा अर्चना की। दौरे के अंत में, उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में दिशा बैठक में भी हिस्सा लिया, जिसमें उत्तर प्रदेश भाजपा के राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल थे।

सांसद चुने जाने के बाद यह उनका तीसरा दौरा:-रायबरेली सांसद चुने जाने के बाद यह उनका तीसरा दौरा है। आज सांसद राहुल गांधी ने बचत भवन में होने वाली दिशा कमेटी की बैठक में पहुंचकर जनपद में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभन्न योजनाओं की प्रगति के बारे में दिशा कमेटी के बैठक की अध्यक्षता की। जनपद के विकास के लिए हो रहे कार्यों और अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  लखनऊ : घायल हालत में मिला राजकीय पक्षी सारस...इलाज के दौरान हुई मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link