Uttar Pradesh

डीएम से मिले शिवपाल यादव, बोले-लोगों को मतदान के लिए धमकाया न जाए

अंबेडकरनगर, 5 नवंबर 2024 :

यूपी की नौ विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा और सपा के बीच बयानबाजी तेज होती जा रही है। इसके साथ ही सपा के निशाने पर पुलिस-प्रशासन भी है। उपचुनाव में प्रशासन पर मनमानी के आरोप लगाने वाले सपा के महासचिव शिवपाल सिंह यादव मंगलवार को अंबेडकरनगर पहुंचे और प्रशासन पर हमलावर दिखे। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन लोगों को भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए धमका रहा है।

शिवपाल यादव ने पार्टी के सांसद लालजी वर्मा और अन्य नेताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम अविनाश सिंह और एसपी डॉ. कौस्तुभ से मुलाकात की। शिवपाल के मुताबिक उन्होंने डीएम से कहा कि लोगों को धमकाया न जाए। ऐसा हुआ तो हम चुप नहीं बैठेंगे। शिवपाल ने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को धमकाने में पूरी सरकारी मशीनरी लगा दी गई है। ये ठीक नहीं है। उन्होंने डीएम से कहा कि आपकी जिम्मेदारी निष्पक्ष चुनाव कराने की है। आप वहीं करें।
मालूम हो कि अंबेडकरनगर की कटेहरी सीट पर उपचुनाव होना है। इस सीट से विधायक रहे सपा नेता लालजी वर्मा अब सांसद हैं। उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके चलते उपचुनाव हो रहा।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  डीएनए विवाद : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के समर्थन में आए लखनऊ के व्यापारी, शहर में लगाए होर्डिंग्स

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link