Entertainment

‘Money Heist’ सीजन 6 से फिर लौट रहे हैं ‘प्रोफेसर’…दुनिया देखेगी सबसे बड़े चोर के नए पैंतरे

टीजर ने बढ़ाईं फैंस के दिलों की धड़कन, इस बार चोरी होगी पहले से भी ज्यादा खतरनाक, कुछ नए और दिलचस्प किरदारों की भी होने वाली है एंट्री

एंटरटेनमेंट डेस्क, 22 मई 2026:

नेटफ्लिक्स की सबसे लोकप्रिय और ब्लॉकबस्टर वेब सीरीज ‘मनी हीस्ट’ एक बार फिर दुनिया भर में धूम मचाने के लिए तैयार है। साल 2021 में अपने पांचवें सीजन के साथ दर्शकों को अलविदा कहने वाली इस सीरीज को लेकर एक ऐसा अपडेट सामने आया है जिसने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं। हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ‘मनी हीस्ट सीजन 6’ का एक आधिकारिक टीज़र जारी किया गया है। इस टीज़र के सामने आते ही इंटरनेट पर हलचल तेज हो गई है।

प्रोफेसर का शातिर दिमाग बुनेगा नया जाल

टीज़र में प्रोफेसर का वही पुराना, गंभीर और रहस्यमयी अंदाज देखने को मिल रहा है जिसे देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि इस बार की चोरी पहले से भी ज्यादा खतरनाक और बड़ी होने वाली है। सीरीज के सबसे मुख्य और पसंदीदा किरदार ‘प्रोफेसर’ यानी अल्वारो मोर्टे जिन्हें इस सीरीज का मास्टर माइंड कहा जाता है जिनके पास खुद को बचाने के लिए पहले से ही हमेशा बैकअप प्लान होता है, चोरी को लेकर नए प्लान के साथ दिखाई देंगे।

WhatsApp Image 2026-05-22 at 11.41.47 AM

जहां खत्म हुआ था सीजन 5 वहीं से शुरू होगी नई कहानी

याद दिला दें कि ‘मनी हीस्ट’ के सीजन 5 के अंत में प्रोफेसर और उनकी बची हुई टीम बैंक ऑफ स्पेन से असली सोना चुराने में कामयाब रही थी उन्होंने सरकार और पुलिस को चकमा देकर नकली सोने की ईंटें सौंप दी थीं और खुद एक नई पहचान के साथ सुरक्षित देश से बाहर निकल गए थे। कहानी के इस मोड़ पर फैंस को लगा था कि प्रोफेसर का सफर अब खत्म हो चुका है लेकिन नए टीज़र ने साफ कर दिया है कि प्रोफेसर का खेल अभी खत्म नहीं हुआ है।

क्या होगा नए सीजन में खास?

प्रोफेसर इस बार भी अपने नए मास्टर प्लान के साथ किसी नए बैंक को निशाना बना सकते हैं। उनकी गैंग के कुछ पुराने चेहरों के साथ-साथ इस बार कुछ नए और दिलचस्प किरदारों की एंट्री भी होने वाली है। सीरीज के मेकर्स इस सीजन को पहले से ज्यादा हाई-टेक और सस्पेंस से भरपूर बनाने का दावा कर रहे हैं। नेटफ्लिक्स ने अभी तक इसकी सटीक रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया है लेकिन टीजर जारी होते ही ट्विटर और इंस्टाग्राम पर #MoneyHeist6, #TheProfessor हैश टैग ट्रेंड कर रहा है।

दर्शकों के बीच भी इस सीरीज को लेकर गजब का क्रेज है क्योंकि भारत में इसके किरदारों और ‘बेला चाओ’ गाने को बेहद पसंद किया गया था। अब देखना यह होगा कि क्या प्रोफेसर इस बार भी पुलिस की नाक के नीचे से सबसे बड़ी चोरी को अंजाम दे पाएंगे या इस बार कानून के हाथ उनके गिरेबान तक पहुंच जाएंगे।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button