National

राज्यसभा चुनाव का बिगुल बजा… 10 राज्यों की 24 सीटों पर 18 जून को मतदान

आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक में सबसे ज्यादा चार-चार सीटों पर चुनाव होंगे, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, दिग्विजय सिंह और एचडी देवोगौड़ा समेत 24 नेताओं का खत्म हो रहा कार्यकाल, चुनाव आयोग ने जारी किए मतदान के लिए खास दिशा-निर्देश

न्यूज डेस्क, 22 मई 2026:

देश की 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि इन सीटों के लिए 18 जून 2026 को मतदान कराया जाएगा। घोषणा के साथ ही संबंधित राज्यों में सियासी हलचल तेज हो गई है और राजनीतिक दलों ने उम्मीदवारों को लेकर माथापच्ची शुरू कर दी है।

जिन राज्यों में चुनाव होने हैं उनमें आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, कर्नाटक, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम शामिल हैं। आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक में सबसे ज्यादा चार-चार सीटों पर वोटिंग होगी। मध्य प्रदेश और राजस्थान में तीन-तीन सीटों पर चुनाव कराया जाएगा। झारखंड में दो सीटें खाली हो रही हैं, जबकि मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में एक-एक सीट पर मतदान होगा।

WhatsApp Image 2026-05-22 at 11.52.33 AM

ये भी पढ़ें:

चुनाव आयोग के मुताबिक राज्यसभा के 24 मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 21 जून से 19 जुलाई के बीच अलग-अलग तारीखों में खत्म हो रहा है। इसी वजह से इन सीटों पर चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई है। राज्यसभा से इस बार कई बड़े नेताओं का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, दिग्विजय सिंह और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवोगौड़ा शामिल हैं। राजस्थान से राजेंद्र गहलोत, नीरज डांगी और रवनीत सिंह की सीटें भी खाली हो रही हैं।

चुनाव आयोग के सचिव सुमन कुमार दास के अनुसार एक जून को अधिसूचना जारी होगी। उम्मीदवार आठ जून तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नौ जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 11 जून तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 18 जून को कराया जाएगा।

WhatsApp Image 2026-05-22 at 11.52.33 AM (1)

चुनाव आयोग ने मतदान प्रक्रिया को लेकर विशेष निर्देश भी जारी किए हैं। आयोग ने साफ किया है कि मतदान के दौरान केवल रिटर्निंग ऑफिसर की तरफ से उपलब्ध कराया गया बैंगनी रंग का विशेष स्केच पेन ही इस्तेमाल होगा। किसी दूसरे पेन के इस्तेमाल की अनुमति नहीं होगी। निष्पक्ष चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों की तैनाती भी की जाएगी।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  वक्फ अधिनियम पर अंतरिम रोक लगाने पर सुप्रीम कोर्ट का विचार, आज सुनवाई पर तय होगा आगे का रास्ता

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button