NationalUttar Pradesh

गोंडा: एक और सास हुई दामाद संग फरार….फिर थाने पहुंच रचा नया ड्रामा!

गोंडा/बस्ती,29 अप्रैल2025:

उत्तर प्रदेश में रिश्तों की परिभाषा फिर एक बार चर्चा का विषय बन गई है। अलीगढ़ के बाद अब गोंडा से भी सास-दामाद की लव स्टोरी सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मामला ऐसा कि सुनकर खुद पुलिसवाले भी चौंक गए।

44 वर्षीय महिला अपनी बेटी के मंगेतर यानी अपने होने वाले दामाद के साथ अचानक फरार हो गई। हैरानी की बात ये रही कि 9 मई को घर में बेटी की शादी होनी थी। लेकिन उससे पहले ही सास और दामाद दोनों घर छोड़कर बस्ती जिले में जाकर दुबौलिया थाने पहुंच गए और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाने लगे।

जब घरवालों को पता चला कि महिला और युवक गायब हैं, तो महिला के पति ने खोड़ारे थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस पहले तो इसे आम मामला समझ रही थी, लेकिन जब सास और दामाद थाने पहुंचे और अपनी कहानी सुनाई, तो हर कोई दंग रह गया।

थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि महिला ने थाने में साफ तौर पर कहा कि वह अपनी मर्जी से युवक के साथ गई थी, लेकिन अब उसे अपने किए पर अफसोस है और वह अपने पति के साथ वापस रहना चाहती है।

Advertisement

इस बीच खुलासा हुआ कि जिस युवक के साथ वह गई थी, उसका रिश्ता कभी महिला की बेटी के साथ तय हुआ था, लेकिन बाद में रिश्ता टूट गया और बेटी का रिश्ता दूसरी जगह तय हो गया। बावजूद इसके दोनों के बीच नजदीकियां बनी रहीं और मामला सास-दामाद के रिश्ते से निकलकर प्रेम प्रसंग तक पहुंच गया।

पुलिस ने दोनों को समझा-बुझाकर गोंडा पुलिस के हवाले कर दिया और अब मामला पारिवारिक सहमति से निपटाए जाने की दिशा में बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें  लखनऊ के नर्मदा अपार्टमेंट की लॉटरी में 312 फ्लैट-पेंटहाउस का आवंटन, 743 ने किया था आवेदन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link