ReligiousUttar Pradesh

मुस्लिम आबादी में 54 साल पुराने मंदिर में पूजा करने इकट्ठा हुए हिंदू… फिर मुस्लिमों ने किया कुछ ऐसा

अनमोल शर्मा

मुजफ्फरनगर, 23 दिसम्बर 2024:

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के लद्धावाला क्षेत्र में आज का दिन इतिहास में दर्ज हो गया। मुस्लिम बहुल इलाके में स्थित 54 साल पुराने एक खंडहरनुमा शिव मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन किया गया। स्वामी यशवीर महाराज के नेतृत्व में हिंदू समुदाय के लोग बड़ी संख्या में वहां पहुंचे। इस अनोखे आयोजन ने इलाके में उत्सुकता और हलचल दोनों बढ़ा दी।

यह मंदिर दशकों से खंडहर की स्थिति में था और स्थानीय मुस्लिम आबादी के बीच में होने के कारण इसका महत्व कहीं खो गया था। लेकिन जब इस विशेष पूजा की खबर फैली, तो हर किसी की नजरें इस पर टिक गईं।

ये भी पढ़ें:

मंदिर के पास पहुंचने पर वहां का नज़ारा देखने लायक था। मुस्लिम समुदाय के लोग स्वागत के लिए पहले से तैयार थे। जैसे ही स्वामी यशवीर महाराज मंदिर पहुंचे, मुस्लिम समाज के लोगों ने उन पर पुष्पवर्षा कर माहौल को पूरी तरह बदल दिया। गलियों को फूलों और झालरों से सजाया गया था, जिसने पूरे इलाके को उत्सव का रूप दे दिया।

Advertisement

यह दृश्य देखकर हिंदू समुदाय के लोग भी अभिभूत हो गए। मुस्लिमों की इस पहल ने दोनों समुदायों के बीच सद्भावना का अनोखा संदेश दिया। हालांकि, पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क था। यज्ञ और पूजा के दौरान हर चौक-चौराहे पर भारी पुलिस बल तैनात था ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

यह आयोजन इस बात का प्रमाण है कि सांप्रदायिक सौहार्द आज भी जिंदा है, बस ज़रूरत है इसे महसूस करने और मजबूत करने की। इस पूजा ने न सिर्फ एक मंदिर को नई पहचान दी, बल्कि दो समुदायों के दिलों को भी जोड़ने का काम किया।

ये भी पढ़ें  उत्तरप्रदेश : नहर में कूंदी महिला को बचाने गए पुलिस कांस्टेबल की डूबने से मौत, महिला सुरक्षित

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link