CrimeUttar Pradesh

अमेठी : प्रॉपर्टी डीलर को स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने घेरा, घर के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग

आदित्य मिश्र

अमेठी, 23 दिसंबर 2024:

यूपी के अमेठी में स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने रविवार देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर पर उसके घर के सामने ही ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इस हमले में गंभीर रूप से घायल प्रॉपर्टी डीलर को स्थानीय अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।

यह घटना जगदीशपुर क्षेत्र के मोहम्मदपुर निवासी प्रॉपर्टी डीलर अनित सिंह के साथ हुई। अनिल देर रात बाजार से घर लौटे थे। दरवाजे के बाहर खड़े अनिल पर स्कार्पियो से आए बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

ये भी पढ़ें:

चार गोलियां लगीं, ट्रॉमा सेंटर रेफर

Advertisement

इस हमले में अनिल को चार गोलियां लगीं। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए। इस बीच स्कार्पियो सवार हमलावर भाग निकले थे। गंभीर रूप से घायल अनिल को उनके परिजन जगदीशपुर के निजी अस्पताल ले गए, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

गोली चलाने वाले घायल के मित्र : सीओ

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। मुसाफिरखाना के सीओ अतुल सिंह के मुताबिक बताया जा रहा है कि गोली चलाने वाले घायल के मित्र हैं। केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें  महाकुंभ की सजधज व स्वच्छता के लिए वाटर वुमेन शिप्रा ने सीएम को सराहा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link