Uttar Pradesh

UP खैर उपचुनाव नतीजा लाइव: शुरुआती गिनती में BJP के सुरेंद्र दिलेर आगे, SP की चारू कैन पीछे।

अलीगढ़,23 नवंबर 2024

खैर उपचुनाव: भाजपा की बढ़त जारीउत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की खैर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा के सुरेंद्र दिलेर ने शुरुआती बढ़त बना ली है। दूसरे राउंड की गिनती तक सुरेंद्र दिलेर को 7226 और सपा की चारू कैन को 3946 वोट मिले। इस सीट पर 46.3% मतदान हुआ था। खैर सीट पर जाट बहुल क्षेत्र होने के बावजूद यह सुरक्षित सीट है।दिग्गजों की टक्करभाजपा ने दिवंगत सांसद राजवीर दिलेर के बेटे सुरेंद्र दिलेर को टिकट दिया है। वहीं सपा ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू की पुत्रवधू चारू कैन को मैदान में उतारा है। जातिगत समीकरण में जाट, ब्राह्मण, दलित, मुस्लिम और वैश्य वोटर्स निर्णायक भूमिका निभाते हैं। इस सीट पर भाजपा का ऐतिहासिक दबदबा रहा है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  काशी तमिल संगमम : तमिलनाडु के दल का श्री काशी विश्वनाथ धाम में भव्य स्वागत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link