Uttar Pradesh

उत्तरप्रदेश : नहर में कूंदी महिला को बचाने गए पुलिस कांस्टेबल की डूबने से मौत, महिला सुरक्षित

गाजियाबाद, 18 मई 2025

यूपी के गाजियाबाद में शनिवार को एक दुखद हादसा हुआ जिसमें एक यातायात पुलिस कांस्टेबल की नहर में डूबने से मौत हो गई। जानकारी अनुसार शनिवार हिंडन नहर में एक महिला आत्महत्या के लिए नहर में कूंदी जिसे बचाने के प्रयास में पुलिस कांस्टेबल ने भी वहां से छलांग लगा दी। महिला को बचाने के प्रयास के दौरान डूबने से कांस्टेबल की मौत हो गई।

कांस्टेबल की पहचान अंकित तोमर के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 20 साल थी। गोताखोरों द्वारा कीचड़ भरी नहर से निकाले जाने के बाद उसे नजदीकी अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, यह घटना तब हुई जब वैशाली सेक्टर 2 निवासी आरती (23) ने शनिवार सुबह अपने पति आदित्य के साथ घरेलू विवाद के बाद नहर में छलांग लगा दी। पुलिस उपायुक्त (ट्रांस हिंडन) निमिष पाटिल ने कहा, “यातायात उपनिरीक्षक (टीएसआई) धर्मेंद्र और कांस्टेबल अंकित तोमर, जो पास में ही ड्यूटी पर थे, आरती को बचाने के लिए तुरंत नहर में कूद गए।”

कई राहगीर भी बचाव कार्य में शामिल हो गए। आरती को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन टीएसआई और कांस्टेबल तोमर नहर की कीचड़ भरी सतह में फंस गए।” डीसीपी ने कहा, “जबकि टीएसआई धर्मेंद्र खुद को बाहर निकालने में कामयाब रहे, तोमर फंसे रहे। गोताखोर अंततः उन्हें बाहर निकालने में सफल रहे और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।” उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में कार्यवाही जारी है।

ये भी पढ़ें:

 

ये भी पढ़ें  ब्याह कर दुल्हन संग लौट रहे दूल्हे पर लाठी-डंडों से हमला, कार पर पथराव... छह घायल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link