NationalUttar Pradesh

“अब नहीं देना होगा दहेज़….” — खाकी से मिली नई पहचान के बाद बोलीं बेटियां

अनमोल शर्मा

मेरठ,19 मार्च 2025:

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सरूरपुर गांव में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में पहली बार 14 अभ्यर्थियों का एक साथ चयन हुआ है। इस अनूठी उपलब्धि से गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। युवाओं ने इस सफलता का जश्न मनाया और आशा जताई कि उनके इस कदम से समाज में बदलाव की नई किरण फैलेगी।

दहेज विरोधी संदेश

ये भी पढ़ें:

सरूरपुर की रहने वाली टीना पूनिया, जिन्होंने यूपी पुलिस में सफलता हासिल की, ने बड़े गर्व से कहा, “अब पुलिस में आ गए हैं तो घर वालों को शादी में दहेज नहीं देना पड़ेगा।” उन्होंने आगे बताया कि खाकी पहनने का उनका बचपन से रहा सपना अब पूरा हो गया है। टीना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने उनके गांव में विकास की नई दिशा स्थापित की है।

Advertisement

समाज में प्रेरणा का स्रोत

दूसरी ओर, अभिभावकों और ग्रामीणों ने भी इस उपलब्धि पर सरकार का आभार व्यक्त किया। ग्रामीण विनोद पूनिया ने कहा, “इस सफलता से आस-पास के गांवों में भी प्रेरणा मिलेगी। हमारे बच्चे एक दूसरे के टच में पढ़ाई, लिखाई और खेल कूद करते हैं, जिससे उन्हें आगे बढ़ने का उत्साह मिलता है।”
यह ऐतिहासिक घटना सरूरपुर गांव के युवाओं के आत्मविश्वास और समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई है।

ये भी पढ़ें  रसोईं से एटीएम तक, एक जून से बदल सकते हैं कई बड़े नियम... जानिए जेब पर क्या पड़ेगा असर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link