Uttar Pradesh

इटावा : छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने सिखाया सबक, परेशान किशोरी ने किया था आत्मदाह का प्रयास

अशरफ अंसारी

इटावा, 28 जून 2025:

यूपी के इटावा जनपद के सहसों क्षेत्र में एक किशोरी को लगातार परेशान करने के आरोपी शिवम गुर्जर को पुलिस ने शनिवार शाम एक मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। इस दौरान पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सहसों क्षेत्र में एक गांव की रहने वाली किशोरी ने अपने पड़ोसी शिवम गुर्जर पर छेड़छाड़ और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए थे। किशोरी ने आरोपी से परेशान होकर आत्मदाह करने का प्रयास किया, लेकिन समय रहते स्थानीय लोगों ने उसे बचा लिया और अस्पताल पहुंचाया। किशोरी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें:

मामले की जानकारी मिलने पर एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने इसे गंभीरता से लिया और आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस को आरोपी की लोकेशन का सुराग मिला, जिसके आधार पर टीम उसे पकड़ने गई। तभी शिवम ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली पैर में लगने से वह घायल हो गया। उसे दबोचने के साथ पुलिस ने मौके से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।

ये भी पढ़ें  बबुआ 12 बजे उठते, 7 बजे महफिल सजती थी... इटावा में गरजे योगी, सैफई सिंडिकेट से लेकर अखिलेश पर बड़ा हमला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link