Delhi

दिल्ली में प्रदर्शन : बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ विहिप ने उठाई आवाज

नई दिल्ली, 2 दिसंबर 2024:

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार, मंदिरों में तोड़फोड़ और संतों की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में साधु-संत समाज, विभिन्न संप्रदाय और पंथ के गुरु और प्रतिनिधि सम्मिलित हुए। सभी ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दुओं के साथ हो रही हिंसा की निंदा की। इसे रोकने की मांग की।

इस अवसर पर विहिप के दिल्ली प्रांत अध्यक्ष कपिल खन्ना ने कहा कि बांग्लादेश की स्थिति चिंताजनक है। हिन्दुओं के ऊपर अत्याचार हो रहा है। हमारी बहन बेटियों के साथ दुराचार हो रहा है। लाखों की संख्या में हिन्दू विस्थापित हो गए हैं। वहां के हालात को लेकर हिंदुओं में रोष है। वे अपने रोष को व्यक्त करने के लिए यहां उपस्थित हुए हैं।
उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू डॉक्टर, वकील, संतों के साथ ही हिंदू पत्रकारों के ऊपर भी अत्याचार हो रहा है।

‘हिंदू समाज इस स्थिति को नहीं करेगा स्वीकार’

ये भी पढ़ें:

विरोध प्रदर्शन में शामिल महंत नवल किशोर दास ने कहा कि हिंदू समाज अब इस स्थिति को स्वीकार नहीं करेगा। ये संदेश हमारा सभी को है। उन्होंने कहा कि विश्व में कहीं पर भी हिंदुओं के ऊपर अत्याचार होगा। हम उनको सुरक्षा प्रदान करने के अपने संकल्प को पूर्ण करने के लिए प्रतिकार करेंगे, प्रतिरोध करेंगे।

‘संयुक्त राष्ट्र संघ व अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन निभाएं अपनी भूमिका’

विहिप के प्रान्त मंत्री सुरेन्द्र गुप्ता ने संयुक्त राष्ट्र संघ और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों से अपनी भूमिका निभाने की मांग की। उन्होंने बांग्लादेश की सरकार को चेतावनी दी कि अगर अत्याचार नहीं रुके तो बांग्लादेश के दो टुकड़े हो सकते हैं। इस मौके पर विहिप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश, प्रान्त संगठन मंत्री सुबोध, बजरंग दल संयोजक श्री गोल्डी समेत विहिप के कई कार्यकर्ता व गणमान्य लोग उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें  गुरुग्राम : शराब के नशे में धुत युवक ने कार से खंभे को मारी टक्कर, हादसे में महिला की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button