DelhiHo Halla SpecialNationalPolitics

आतिशी बनी दिल्ली की मुख्यमंत्री

नई दिल्ली , 17 सितंबर 2024

आम आदमी पार्टी (AAP) ने आतिशी को विधायक दल का नेता चुना है. 17 सितंबर की सुबह से ही केजरीवाल के आवास पर पार्टी की बैठक चल रही थी. इस दौरान कई नाम सामने आए. जानकारी मिली है कि दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आतिशी का नाम आगे बढ़ाया. केजरीवाल ने बैठक में आतिशी के नाम की घोषणा की और जिसके बाद बाकी नेताओं ने उनका समर्थन किया.

दिल्ली की शराब नीति के मामले में जब AAP नेताओं को जेल जाना पड़ा, तब आतिशी ने ही पार्टी की कमान संभाली थी. जानकार बताते हैं कि वो पार्टी को लेकर बेहद वफादार रही हैं. सिर्फ केजरीवाल ही नहीं बल्कि सिसोदिया के प्रति भी उनकी लॉयल्टी दिखी है. यहां तक कि सिसोदिया जिस घर में रहते हैं, वो घर आतिशी के नाम पर अलॉटेड है. 

मिली जानकारी के मुताबिक, आम आदमी पार्टी किसी ऐसे नेता को सीएम बनाना चाहती थी, जो सिस्टम और काम के बारे में जानता हो और उसे काम करने का अनुभव भी हो। ऐसे में सीनियर आप नेता मनीष सिसोदिया ने आतिशी के नाम पर जोर दिया था।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  करहल में युवती की हत्या पर सियासत… संगीत सोम ने सपा को बताया दलित विरोधी पार्टी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link