Raebareli City

Raebareli News : बैनर से शुरू विवाद कॉलेज गेट पर धरने तक पहुंचा, सपा छात्र सभा- ABVP आमने-सामने

पीडीए जागरूकता एवं सदस्यता अभियान के बैनर को लेकर शुरू हुई कहासुनी, एबीवीपी ने सपा छात्र सभा पर अभद्रता का लगाया आरोप, फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज के बाहर सड़क पर बैठे कार्यकर्ता, अफसरों ने बातचीत कर दोनों पक्षों को मनाया

विजय पटेल

रायबरेली, 17 सितंबर 2026:

यूपी के रायबरेली जिले में फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज के बाहर गुरुवार को सदस्यता अभियान को लेकर समाजवादी छात्र सभा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। कॉलेज के पास पीडीए जागरूकता एवं सदस्यता अभियान का बैनर लगाए जाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मामले के बाद एबीवीपी कार्यकर्ता कॉलेज गेट के बाहर सड़क पर धरने पर बैठ गए।

बैनर को लेकर शुरू हुआ विवाद

फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज के आसपास समाजवादी छात्र सभा की ओर से छात्र नौजवान पीडीए जागरूकता एवं सदस्यता अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान कॉलेज के मुख्य गेट के पास लगाए गए बैनर को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बातचीत के दौरान कहासुनी शुरू हो गई। बताया गया कि बैनर को लेकर विवाद बढ़ गया।

ये भी पढ़ें:

एबीवीपी कार्यकर्ता धरने पर बैठे

विवाद बढ़ने के बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने समाजवादी छात्र सभा से जुड़े लोगों पर अभद्रता का आरोप लगाया। इसके विरोध में ABVP संयोजक अभिषेक पटेल, अनिकेत श्रीवास्तव समेत कार्यकर्ता कॉलेज गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के चलते मौके पर कुछ देर तनाव की स्थिति बनी रही।
raebareli-feroze-gandhi-degree-college-abvp-samajwadi-chhatra-sabha-clash (2)

अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीओ आशीष निगम, सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार और एसडीएम सदर गौतम सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं से बातचीत कर स्थिति को शांत कराने की कोशिश की। विवाद के दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव और शहर कोतवाली प्रभारी के बीच भी तीखी बहस होने की बात सामने आई। पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में दोनों पक्षों से घटनाक्रम को लेकर जानकारी ली गई। फिलहाल सदस्यता अभियान के दौरान हुए विवाद से जुड़े आरोपों की पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़ें  SP ऑफिस में सपा-ABVP आमने-सामने, पुलिस से विधायक की धक्का-मुक्की के बाद मचा हंगामा

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link