Rajasthan

राजस्थान : कोटा में 20 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या, JEE की तैयारी कर रहा था।

कोटा,  9 जनवरी 2025

संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) के 20 वर्षीय एक अभ्यर्थी ने राजस्थान के कोटा जिले में अपने पीजी कमरे में छत के पंखे से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। जेईई अभ्यर्थी की पहचान मध्य प्रदेश के गुना निवासी अभिषेक के रूप में हुई, जो पिछले साल मई से कोटा के एक कोचिंग संस्थान में जेईई की तैयारी कर रहा था। वह यहां विज्ञान नगर थाना क्षेत्र के डकनिया इलाके में एक पीजी रूम में रहता था।

कोचिंग हब कोटा में 24 घंटे के भीतर किसी कोचिंग छात्र द्वारा आत्महत्या का यह दूसरा मामला है, क्योंकि हरियाणा से एक और जेईई अभ्यर्थी, जिसकी पहचान नीरज (19) के रूप में हुई है, मंगलवार देर शाम अपने छात्रावास के कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया।

विज्ञान नगर पुलिस थाने के प्रभारी मुकेश मीना ने पीटीआई-भाषा को बताया कि मध्य प्रदेश के गुना के रहने वाले अभिषेक (20) ने कथित तौर पर अपने पीजी कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने बताया कि मृतक युवक पिछले साल मई से यहां एक कोचिंग संस्थान में जेईई-मेन्स की तैयारी कर रहा था।

Advertisement

एसएचओ ने कहा कि उन्हें इस संबंध में बुधवार शाम करीब 7.45 बजे सूचना मिली जिसके बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि युवक के शव को उसके परिवार के सदस्यों के आने के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखा गया है, जिन्हें इस त्रासदी की सूचना दे दी गई है।

थाना प्रभारी ने आगे कहा कि पीजी कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और युवक द्वारा उठाए गए इस कदम के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

ये भी पढ़ें  जयपुर हादसा : भीषण टैंकर हादसे में 14 लोगों ने गंवाई अपनी जान.. अब DNA टेस्ट के आधार पर होगी अज्ञात मृतकों की शिनाख्त

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link