Lucknow City

राखी के बंधन से प्रकृति की रक्षा : UP में भाई-बहनों ने रोपे 1.09 लाख पौधे, 59 नई ‘रक्षाबंधन वाटिकाएं’ तैयार

सीएम योगी ने गोरखपुर में लगाया बरगद का पौधा, भाई-बहनों ने पेड़-पौधों को रक्षासूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

लखनऊ, 29 अगस्त 2026:

रक्षाबंधन पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते ने इस बार प्रकृति की रक्षा का संकल्प भी लिया। यूपी में राखी के त्योहार को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए शुक्रवार को प्रदेशभर में बड़े पैमाने पर पौधरोपण अभियान चलाया गया। वन विभाग के सभी वन प्रभागों में भाई-बहनों ने मिलकर 1,09,171 पौधे रोपे और 59 नई ‘रक्षाबंधन वाटिकाओं’ की स्थापना की।

raksha-bandhan-up-1-lakh-plants-59-raksha-bandhan-vatikas (2)

इस अनूठी पहल के तहत भाई-बहनों ने पौधे लगाने के साथ ही पेड़-पौधों को रक्षासूत्र बांधा। बहनों ने जहां भाइयों की खुशहाली की कामना की वहीं दोनों ने मिलकर प्रकृति और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प लिया। संदेश दिया कि जिस तरह भाई अपनी बहन की रक्षा का वचन देता है, उसी तरह समाज को पेड़-पौधों और प्रकृति की रक्षा की जिम्मेदारी भी निभानी होगी।

ये भी पढ़ें:

यह पौधरोपण ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत चल रहे पौधरोपण महायज्ञ-2026 की श्रृंखला का हिस्सा रहा। प्रदेश में पहले ही महर्षि चरक औषधि वन, समरस वन, समृद्धि वन, कपि वन, ऊर्जा वन, एक्सप्रेस-वे पौधरोपण, अविरल धारा पौधरोपण और वंदे मातरम वाटिका जैसे विशिष्ट वन विकसित किए जा रहे हैं। अब इसी कड़ी में 59 नए स्थलों पर रक्षाबंधन वाटिकाएं जुड़ गई हैं।

गोरखपुर में सीएम योगी ने रोपा बरगद

गोरखपुर वन प्रभाग में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ विश्वविद्यालय परिसर में बरगद का पौधा रोपा। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने मौलश्री समेत 101 धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व की प्रजातियों पर रक्षासूत्र बांधकर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया। रक्षाबंधन का यह संदेश अब प्रदेशभर में भाई-बहन के रिश्ते के साथ पर्यावरण संरक्षण की नई परंपरा को भी मजबूत कर रहा है।

ये भी पढ़ें  आगरा के ताजमहल की पार्किंग में बिना ड्राइवर चली कार, कई पर्यटकों को मारी टक्कर- देखें Video

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button