Religious

ब्रह्म मुहूर्त में आज बना ऐसा दुर्लभ योग, इन राशियों की किस्मत ले सकती है करवट

ब्रह्म मुहूर्त में बना बुध और गुरु के बीच षडाष्टक योग, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा। ज्योतिष के अनुसार तीन राशियों के लिए यह योग आज खास तौर पर लाभ और नए अवसर लेकर आ सकता है।

लखनऊ, 31 जनवरी 2026 :

माघ महीने में आज का दिन ज्योतिष की नजर से काफी अहम माना जा रहा है। क्योंकि आज ब्रह्म मुहूर्त में बना बुध और गुरु के बीच एक खास योग, जिसे षडाष्टक योग कहा जाता है। ग्रहों का ऐसा संयोग जीवन में अचानक बदलाव, नए मौके और फैसलों को प्रभावित करता है। इसका असर आम लोगों से लेकर बड़े स्तर तक महसूस किया जा सकता है।

गुरु और बुध का असर क्यों पड़ता है गहरा?

ज्योतिष में गुरु को भाग्य, शिक्षा, धन और मार्गदर्शन का ग्रह माना जाता है। वहीं बुध सोचने की शक्ति, बोलचाल, हिसाब-किताब और व्यापार से जुड़ा होता है। जब ये दोनों ग्रह आपस में विशेष स्थिति बनाते हैं, तो इंसान के फैसले, सोच और अवसरों पर सीधा असर पड़ता है।

WhatsApp Image 2026-01-31 at 9.18.36 AM

कैसे बनता है षडाष्टक योग?

इस समय गुरु मिथुन राशि में और बुध मकर राशि में स्थित हैं। आज 31 जनवरी 2026 की सुबह जब दोनों ग्रह एक-दूसरे से 150 डिग्री के कोण पर आए, तो षडाष्टक योग बना। ज्योतिष के अनुसार यह योग कुछ लोगों के लिए सावधानी का संकेत देता है, जबकि कुछ के लिए यह अचानक तरक्की के रास्ते खोल देता है।

सुबह 3 बजकर 26 मिनट से शुरू हुआ प्रभाव

ज्योतिषीय गणनाओं के मुताबिक आज सुबह 3 बजकर 26 मिनट पर यह योग पूरी तरह सक्रिय हो गया। इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर रहेगा, लेकिन तीन राशियां ऐसी हैं जिनके लिए यह समय ज्यादा फायदेमंद माना जा रहा है। इन लोगों को धन, करियर और निजी जीवन में अच्छे संकेत मिल सकते हैं।

कर्क राशि को मिल सकते हैं नए मौके

कर्क राशि वालों के लिए यह समय संतुलन बनाने का है। विदेश से जुड़े काम, बाहर जाने के योग या विदेशी लोगों से संपर्क फायदेमंद हो सकते हैं। साझेदारी में काम कर रहे लोगों को लाभ मिल सकता है, लेकिन खर्च बढ़ने की संभावना भी है। रिश्तों में बातचीत साफ और सोच-समझकर करने की जरूरत रहेगी।

कुंभ और तुला वालों पर रहेगी किस्मत मेहरबान

कुंभ राशि के जातकों की समझ और फैसले मजबूत होंगे। पढ़ाई, परीक्षा, निवेश या संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नई योजना शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। वहीं तुला राशि वालों के लिए भाग्य का साथ मिलने वाला है। नौकरी और करियर में सहयोग मिलेगा, घर-परिवार की परेशानियां कम होंगी और संपत्ति से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है।

_डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिष गणना पर आधारित है। Thehohalla इसकी पुष्टि पर कोई दावा नहीं करता है।_

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button