Ho Halla SpecialReligiousUttar Pradesh

नव वर्ष 2025: काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का जन सैलाब, तैयारियां पूरी

अंशुल मौर्य

वाराणसी,31दिसम्बर 2024:

नव वर्ष 2025 के पहले सप्ताह में यूपी के वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना है। इसको देखते हुए मंदिर प्रशासन ने विशेष तैयारियां पूरी कर ली हैं। श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन के लिए सावन और महाशिवरात्रि जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

31 दिसंबर से 2 जनवरी तक बाबा काशी विश्वनाथ के गर्भगृह में स्पर्श दर्शन प्रतिबंधित रहेगा। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे गर्भगृह में प्रवेश करने का प्रयास न करें। मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की व्यवस्था भी की गई है ताकि भक्तगण आसानी से बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर सकें।

ये भी पढ़ें:

काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने बताया, “श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की गई हैं। हम श्रद्धालुओं से निवेदन करते हैं कि वे मंदिर में शांति और अनुशासन बनाए रखें।”

Advertisement

25 दिसंबर के बाद से ही काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। प्रतिदिन लगभग 3.5 लाख से अधिक भक्त बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए आ रहे हैं। नए वर्ष के अवसर पर इस संख्या में और वृद्धि की संभावना है। सावन और महाशिवरात्रि की तरह इन दिनों भी मंदिर परिसर के बाहर तक भक्तों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं।

ये भी पढ़ें  हाथ में हाथ थामे दिखे विराट और अनुष्का, सिडनी में नए साल की पार्टी में हुए स्पॉट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link