Barabanki CityHardoi CityLucknow CityRaebareli CitySitapur CityUnnao CityUttar Pradesh

राजधानी के आसपास जिलों में रही गणतंत्र दिवस की धूम…शान से लहराया तिरंगा

मंत्री, डीएम व एसपी ने किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी ली, साहसिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने जुटी भीड़

लखनऊ, 26 जनवरी 2026:

लखनऊ मंडल व आसपास के जिलों में गणतंत्र दिवस उत्सव की तरह मनाया गया। माननीयों के साथ डीएम व एसपी ने झंडा फहराया। इसके बाद पुलिस लाइन ग्राउंड में भव्य परेड की सलामी ली गई। समारोह का खास आकर्षण सांस्कृतिक कार्यक्रम व झांकियां रहीं। इस दौरान बड़ों के साथ भारी संख्या में बच्चों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

कलेक्ट्रेट में डीएम, एसपी ने पुलिस लाइन में किया ध्वजारोहण, दिव्यांग बच्चों को बांटी व्हीलचेयर

रायबरेली : कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने ध्वजारोहण किया। वहीं पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने परेड की सलामी लेकर ध्वजारोहण किया। इस दौरान अधिकारियों- कर्मचारियों को संविधान की रक्षा तथा देश की एकता-अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई। डीएम ने दिव्यांग बच्चों को व्हीलचेयर और अन्य सहायक उपकरण वितरित किए। कार्यक्रम में एडीएम वित्त एवं राजस्व अमृता सिंह, एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ, एडीएम (जे) विशाल यादव मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026-01-26 at 2.03.52 PM

राज्यमंत्री दानिश अंसारी ने ली परेड की सलामी

उन्नाव : गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पुलिस लाइन मैदान में आयोजित किया गया, जहां उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दानिश अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने ध्वजारोहण किया। इधर कोर्ट परिसर में जिला जज ने झंडारोहण किया, जबकि कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी गौरांग राठी ने तिरंगा फहराया।

पुलिस लाइन में परेड संग गूंजा राष्ट्रगान

सीतापुर : गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में भव्य परेड समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी और परेड का निरीक्षण करते हुए पुलिस बल की सलामी ग्रहण की। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिससे पूरा परेड ग्राउंड देशभक्ति के रंग में रंग गया।

WhatsApp Image 2026-01-26 at 2.03.51 PM

राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने ली परेड की सलामी

हरदोई : गणतंत्र दिवस राष्ट्रभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में आयोजित हुआ। उत्तर प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पुलिस बल और नागरिकों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई, जिसमें देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

WhatsApp Image 2026-01-26 at 2.03.50 PM

राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने लहराया तिरंगा

बाराबंकी : घरों, बाजारों, सरकारी और निजी कार्यालयों में पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराया गया। राष्ट्रीय गान के बाद लोगों ने संविधान की मर्यादा, देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ ली। पुलिस लाइन में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने ध्वजारोहण किया और भव्य परेड की सलामी ली। अनुशासित कदमताल, सुसज्जित टुकड़ियों और आकर्षक झांकियों ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। परेड देखने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button