Ho Halla SpecialUttar Pradesh

सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश सरकार की लोकप्रियता शीर्ष पर

लखनऊ, 23 दिसंबर 2024

सोशल मीडिया पर लोकप्रियता अगर किसी सरकार के अच्छे कामकाज का बैरोमीटर है तो उत्तर प्रदेश की योगी सरकार इसमें शीर्ष पर है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट (CM Office, GoUP) पर फॉलोअर्स की संख्या छह मिलियन (60 लाख) पहुंच गई है।

यही नही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निजी ‘एक्स’ अकाउंट पर फॉलोअर्स की संख्या 30.9 मिलियन (3.09 करोड़), इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या 13.1 मिलियन (1.31 करोड़) तक पहुंच गई है। इसके अलावा योगी आदित्यनाथ के व्हाट्सऐप चैनल पर 35.36 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।

ये भी पढ़ें:

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में किये जा राघव कार्यों और स्वयं मुख्यमंत्री की सोशल मीडिया पर सक्रियता के कारण ऐसा हुआ है।

Advertisement

योगी आदित्यनाथ नियमित रूप से पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से उनके क्षेत्र को लेकर संवाद स्थापित करते हैं तो सोशल मीडिया के माध्यम से आई शिकायतों को भी संज्ञान में लेकर निस्तारण के लिए संबंधित अफसरों को निर्देश देते हैं।

ये भी पढ़ें  इस खास इच्छा से 70 की उम्र में फिर बने छात्र, राजाराम ने पाली भाषा से पास की हाईस्कूल परीक्षा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link