Uttar Pradesh

वाराणसी : नगर निगम व वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जों की जांच शुरू, दो हफ्ते में पेश होगी रिपोर्ट

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 20 अगस्त 2025:

यूपी के वाराणसी नगर निगम ने वक्फ बोर्ड की संपत्तियों और नगर निगम की जमीनों पर हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को हुई मिनी सदन की बैठक में इस संबंध में अहम प्रस्ताव पारित किया गया। इसके तहत निगम एक सप्ताह में वक्फ संपत्तियों का पूरा ब्यौरा तैयार करेगा और दो सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट पेश करेगा।

बैठक से पहले नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने दुर्गाकुंड क्षेत्र में वक्फ बोर्ड की भूमि पर इमामबाड़ा निर्माण को लेकर कार्रवाई की। मौके पर दस्तावेज मांगने पर जब कोई वैध साक्ष्य नहीं मिला, तो अधिकारियों ने निर्माण कार्य रुकवाकर क्षेत्र को बैरिकेडिंग से सील कर दिया। विरोध के बावजूद प्रशासन ने सख्ती बरती।

ये भी पढ़ें:

सदन की बैठक में भाजपा पार्षद बृजेश श्रीवास्तव ने यह मुद्दा जोर-शोर से उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम की खाली जमीन लंबे समय से अवैध कब्जों में पड़ी है। विपक्षी पार्षदों ने इसका विरोध करते हुए इसे अनावश्यक विवाद करार दिया। हालांकि, तीखी बहस के बाद प्रस्ताव पारित हो गया।

Advertisement

नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि प्रस्ताव पर अमल शुरू कर दिया गया है। जल्द ही वक्फ बोर्ड से संपत्तियों का विवरण मांगा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि वैध संपत्तियां वक्फ बोर्ड के नाम ही रहेंगी, जबकि नगर निगम की जमीनों पर हो रहे अवैध कब्जे हटाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें  भाजपा चुनाव के पहले आपका वोट लेगी बाद में अपनी जमीन : पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link