Uttar Pradesh

झांसी मेडिकल कॉलेज अग्निकांड : प्रमुख अधीक्षक समेत तीन सस्पेंड, प्रधानाचार्य को हटाया

लखनऊ, 27 नवंबर 2024:

झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में आग लगने से हुई कई बच्चों की मौत के मामले में सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आदेश पर हुई जांच के आधार पर कॉलेज के प्रधानाचार्य को हटा दिया गया है। प्रमुख अधीक्षक समेत तीन लोगों को निलंबित कर दिया गया है। कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को आरोप पत्र दिया गया।

इस कार्रवाई के बारे में डिप्टी सीएम पाठक ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशक किंजल सिंह के नेतृत्व में चार सदस्यीय जांच कमेटी का गठन गया था। जांच रिपोर्ट के आधार पर कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह सेंगर को हटा दिया गया है। उन्हें चिकित्सा शिक्षा विभाग के महानिदेशालय से संबद्ध किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सचिन माहुर को आरोप पत्र दिया गया है। मेडिकल कॉलेज की प्रमुख अधीक्षक डॉ. सुनीता राठौर, अवर अभियन्ता (विद्युत) संजीत कुमार और एनआईसीयू वार्ड की नर्सिंग सिस्टर इंचार्ज संध्या राय को निलम्बित करते हुए आरोप पत्र दिया गया।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  मंदिर में बच्ची से रेप!...पहले आरोपी को मंद्बुद्धि बताकर छोड़ा फिर वीडियो वायरल होने पर किया गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link