Business

Share Market खुलते ही Sensex 788 अंक फिसला, Crude Oil ने बढ़ाई निवेशकों की चिंता

पश्चिम एशिया के बढ़ते तनाव ने घरेलू बाजार की मजबूत तस्वीर को पीछे छोड़ा, Brent Crude 96 डॉलर के करीब पहुंचा, शुरुआती कारोबार में BSE का मार्केट कैप करीब पांच लाख करोड़ रुपये घटा, एशियाई बाजारों में भी भारी बिकवाली

बिजनेस डेस्क, 2 सितंबर 2026:

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को कारोबार शुरू होते ही भारी बिकवाली देखने को मिली। मजबूत GDP आंकड़ों के बावजूद पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव ने निवेशकों का भरोसा कमजोर किया। शुरुआती कारोबार में Sensex 788.52 अंक गिरकर 76,155.76 पर पहुंच गया। Nifty भी 269 अंक टूटकर 23,786.80 के स्तर पर आ गया।

Crude Oil की तेजी ने बढ़ाई चिंता

अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है। Brent Crude करीब 5 फीसदी चढ़कर 96 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया। WTI Crude भी 90.69 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचा। तेल की कीमतों में यह तेजी महंगाई को लंबे समय तक ऊंचा रखने की आशंका बढ़ा रही है।

घरेलू आंकड़े मजबूत, ग्लोबल संकेत कमजोर

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक भारतीय बाजार इस समय घरेलू मजबूती व वैश्विक दबाव के बीच फंसा है। पहली तिमाही के मजबूत GDP आंकड़े, बेहतर GST Collection, Credit Growth व Auto Sales से घरेलू अर्थव्यवस्था की तस्वीर मजबूत दिख रही है। दूसरी तरफ अमेरिका-ईरान तनाव, महंगे Crude Oil व वैश्विक बाजारों में बिकवाली ने निवेशकों का Sentiment बिगाड़ दिया है।

Bond Yield पर भी बाजार की नजर

बैंकिंग व बाजार मामलों के विशेषज्ञ अजय बग्गा के मुताबिक ग्लोबल मार्केट में फिलहाल Risk-Off माहौल है। तेल की कीमतों में तेजी से Inflation को लेकर चिंता बढ़ी है। Bond Yields में उछाल भी शेयर बाजार के लिए दबाव बढ़ा रहा है। यूरोपीय सेंट्रल बैंक व बैंक ऑफ जापान की संभावित Rate Hike को लेकर भी बाजार सतर्क है।

भारत के लिए कितनी बड़ी है Crude की चुनौती

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटेजिस्ट वीके विजयकुमार के मुताबिक तेल की मौजूदा तेजी भारतीय बाजार के Sentiment के लिए जरूर नकारात्मक है, लेकिन देश की Macro Economy फिलहाल मजबूत स्थिति में है। भारत का Current Account Deficit GDP का करीब 0.5 फीसदी है। देश के पास करीब 730 अरब डॉलर का Foreign Exchange Reserve भी है।

एशियाई बाजार भी लाल निशान में

अमेरिकी बाजारों से मिले कमजोर संकेतों का असर एशिया के प्रमुख शेयर बाजारों पर भी दिखा। जापान का Nikkei 2.81 फीसदी, दक्षिण कोरिया का Kospi 3.44 फीसदी व Hong Kong का Hang Seng 1.17 फीसदी नीचे कारोबार करता दिखा। भारतीय बाजार में शुरुआती गिरावट के दौरान रुपया भी डॉलर के मुकाबले दो पैसे कमजोर होकर 94.97 पर पहुंच गया।

Gold में भी आई गिरावट

वैश्विक बाजारों में उथल-पुथल के बीच सोने की कीमत में भी कमजोरी दिखी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में Gold करीब 0.86 फीसदी गिरकर 4,291.35 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। बाजार की नजर अब पश्चिम एशिया के तनाव, Crude Oil की कीमतों व अमेरिकी Bond Yield पर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें  ब्रेंट क्रूड बढ़ा...शेयर बाजार में आई मामूली गिरावट, जानिए डॉलर के मुकाबले कितना गिरा रुपया

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button