National

हम हवा खाकर जिएं क्या… अब राखी सावंत ने भी पीएम मोदी पर कसा तंज

सोशल मीडिया पर यूजर्स में छिड़ी बहस, वायरल हो रहा वीडियो, कहीं मिली प्रशंसा तो कहीं ट्रोल हुईं राखी

न्यूज डेस्क, 26 मई 2026:

विपक्षी दलों के बाद अब राखी सावंत ने भी पीएम मोदी की ईंधन और विदेशी मुद्रा बचाने की अपील को लेकर बयानबाजी करना शुरू कर दी है। अपने बड़बोलेपन और बयानों को लेकर हमेशा विवादों में रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री और डांसर राखी सावंत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। राखी सावंत ने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयानों पर नाराजगी जाहिर करती दिख रही हैं।

बढ़ती महंगाई को लेकर जताई नाराजगी

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में राखी सावंत काफी गुस्से में नजर आ रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी की अपील का जिक्र करते हुए राखी ने कहा कि मोदी जी खुद तो लगातार विदेश दौरों पर घूम रहे हैं और देश की जनता को पेट्रोल, सोना और खाना बचाने की नसीहत दे रहे हैं। बढ़ती महंगाई पर तंज कसते हुए उन्होंने आगे कहा कि पेट्रोल के दाम इतने बढ़ चुके हैं कि अब गाड़ियों में घूमना नामुमकिन हो गया है। क्या अब देश की जनता पैदल चले? अगर हम पेट्रोल न खरीदें, सोना न खरीदें और खाना भी बचाएं तो क्या हम सिर्फ हवा खाकर जिएं?

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-05-26 at 12.42.38 PM

Advertisement

बयान पर दो गुटों में बंटी जनता की राय

राखी सावंत का यह वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है। सोशल मीडिया यूजर्स इस पर दो गुटों में बंट गए हैं। कई यूजर्स राखी की बात से सहमति जता रहे हैं। उनका कहना है कि आम आदमी के लिए लगातार बढ़ती महंगाई और ईंधन की कीमतें सच में एक बड़ी समस्या बन चुकी है वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री के प्रशंसकों और कई अन्य यूजर्स ने राखी सावंत को ट्रोल किया है। आलोचकों का कहना है कि प्रधानमंत्री की अपील देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और विदेशी मुद्रा भंडार को बचाने के लिए थी जिसे राखी ने गलत संदर्भ में लिया।

क्या है प्रधानमंत्री मोदी की अपील?

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम करने के लिए ईंधन की बचत करने की अपील की थी। सरकार का तर्क है कि ईंधन और गैर-जरूरी चीजों (जैसे सोना) के आयात को कम करके देश के विदेशी मुद्रा भंडार को सुरक्षित रखा जा सकता है जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था को वैश्विक उतार-चढ़ाव से बचाया जा सके। हालांकि विपक्ष और अब मनोरंजन जगत के कुछ सितारे इसे सीधे तौर पर महंगाई से जोड़कर सरकार को घेर रहे हैं।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  संगम तट पर उफनाया आस्था का सागर, आसमान से श्रद्धालुओं पर बरसे फूल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link