National

आमरण अनशन का 19वां दिन : वांगचुक की सेहत को लेकर बढ़ी चिंता, अखिलेश बोले- जीवन दांव पर न लगाएं

जंतर-मंतर पर समर्थन देने पहुंच रहे नेता और कलाकार, चंद्रशेखर आजाद, अखिलेश यादव व स्वामी प्रसाद मौर्य ने अनशन खत्म करने की अपील की, अभिनेता अतुल कुलकर्णी भी आज कर रहे एक दिन का उपवास

न्यूज डेस्क, 16 जुलाई 2026:

दिल्ली के जंतर-मंतर पर सामाजिक एवं पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के आमरण अनशन का आज 19वां दिन है। उनकी बिगड़ती सेहत ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। उनके समर्थन में राजनीतिक दलों के नेताओं, फिल्म कलाकारों, रंगकर्मियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का जुटना लगातार जारी है। सांसद और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने बुधवार को धरना स्थल पहुंचकर सोनम वांगचुक से मुलाकात की और उनके आंदोलन को समर्थन दिया।
sonam-wangchuk-hunger-strike-day-19-jantar-mantar-akhilesh-yadav-appeal (4)

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर सोनम वांगचुक से अनशन समाप्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि गंगा की अविरलता और निर्मलता के लिए अनशन पर बैठे जीडी अग्रवाल ने भी अपनी मांगें सरकार के सामने लगातार रखीं, लेकिन सुनवाई न होने के कारण उन्होंने अपना जीवन गंवा दिया।
sonam-wangchuk-hunger-strike-day-19-jantar-mantar-akhilesh-yadav-appeal (2)

अखिलेश ने कहा कि सोनम वांगचुक और केन-बेतवा परियोजना के खिलाफ संघर्ष कर रहे आदिवासी-किसानों को भाजपा सरकार से सहानुभूति और संवेदनशीलता की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। उन्होंने अपील की कि आंदोलनकारी अपने बहुमूल्य जीवन को दांव पर न लगाएं।

अपनी जनता पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी सोनम वांगचुक से अनशन समाप्त करने का आग्रह किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता की आवाज सुनने के बजाय उसे दबाने में विश्वास करती है।
sonam-wangchuk-hunger-strike-day-19-jantar-mantar-akhilesh-yadav-appeal (3)

इस बीच फिल्म अभिनेता अतुल कुलकर्णी ने सोनम वांगचुक के समर्थन में अपने घर पर एक दिन का अनशन करने की घोषणा की है। कई अन्य कलाकार भी अलग-अलग तरीकों से उनके आंदोलन के समर्थन में आवाज उठा रहे हैं। लगातार बढ़ते समर्थन के बीच अब सभी की निगाहें सरकार और आंदोलनकारियों के बीच संभावित संवाद पर टिकी हैं।
sonam-wangchuk-hunger-strike-day-19-jantar-mantar-akhilesh-yadav-appeal (5)

ये भी पढ़ें  चढ़ावा घपले पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने सरकार को घेरा, कहा-अब UP के कानून राज की असली परीक्षा

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button