Uttar Pradesh

कोर्ट में सपा नेता वकीलों का जज के साथ अभद्रता

गाजियाबाद, 30 अक्टूबर 2024:

गाजियाबाद के सिविल कोर्ट में समाजवादी पार्टी के वकील नेताओं ने हंगामा करते हुए जज पर केस को दूसरी अदालत में ट्रांसफर करने का दबाव बनाया।

इस दौरान सपा नेता और पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष नाहर सिंह यादव ने अपने सहयोगी वकीलों, अभिषेक यादव, औरंगजेब खान और बिलाल अहमद के साथ कोर्ट रूम में अभद्रता करते हुए माहौल को तनावपूर्ण बना दिया।

ये भी पढ़ें:

घटना की जानकारी मिलते ही गाजियाबाद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुँचकर स्थिति को नियंत्रित किया और सपा समर्थक वकीलों को कोर्ट रूम से बाहर खदेड़ दिया।
गाजियाबाद के एडिशनल पुलिस कमिश्नर दिनेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कवि नगर थाने में दर्ज एक मुकदमे के सिलसिले में जिला जज कोर्ट में सुनवाई चल रही थी।

Advertisement

इसी दौरान सपा नेता और वकील नाहर सिंह यादव और उनके समर्थक वकीलों ने जज पर दबाव बनाने की कोशिश की। जब बहस के दौरान उन्होंने जज से अभद्रता शुरू की, तो जज ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के पहुंचने पर सपाई वकीलों ने कोर्ट रूम में तोड़फोड़ और हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने जिला जज को सुरक्षित बाहर निकाला और फिर हंगामा कर रहे वकीलों को खदेड़ा।

पुलिस के हस्तक्षेप के बाद नाराज सपा समर्थक वकीलों ने कचहरी परिसर में भी तोड़फोड़ करते हुए कचहरी की चौकी में आग लगाने का प्रयास किया।

स्थिति को देखते हुए पुलिस को पीएसी बुलानी पड़ी और कचहरी में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने बताया कि सपा नेता नाहर सिंह यादव पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से एक में उन पर रासुका भी लगाया जा चुका है।

फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें  फॉर्म-7 को लेकर Akhilesh Yadav का बड़ा हमला : BJP कर रही वोट कटवाने की साजिश... चुनाव आयोग से ये मांग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link