Business

ओपनिंग में लड़खड़ाया शेयर मार्केट… सेंसेक्स 500 अंक फिसला, निफ्टी 23,850 के नीचे

ईरान-अमेरिका सीजफायर को लेकर अनिश्चितता से निवेशकों में सतर्कता, आईटी शेयरों पर दबाव मिडकैप और स्मॉलकैप में हल्की मजबूती, रुपये में भी गिरावट दर्ज

बिजनेस डेस्क, 9 अप्रैल 2026:

घरेलू शेयर बाजार ने गुरुवार को कमजोर शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा टूट गया, जबकि निफ्टी 23,850 के नीचे आ गया। सेंसेक्स करीब 558 अंक की गिरावट के साथ 77,004 के आसपास कारोबार करता दिखा। वहीं निफ्टी करीब 157 अंक गिरकर 23,840 के स्तर पर पहुंच गया।

शुरुआत से ही बाजार पर दबाव नजर आया। अदाणी पोर्ट्स और इंफोसिस जैसे दिग्गज शेयरों में करीब 2 फीसदी तक गिरावट दर्ज की गई। इसी बीच रुपया भी कमजोर हुआ और डॉलर के मुकाबले 16 पैसे फिसलकर 92.70 पर पहुंच गया।

बाजार में आई इस गिरावट की बड़ी वजह वैश्विक माहौल को माना जा रहा है। ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर को लेकर बनी अनिश्चितता ने निवेशकों का भरोसा कमजोर किया है। पिछले पांच कारोबारी सत्रों से जारी तेजी का सिलसिला भी यहीं टूट गया।

ये भी पढ़ें:

सेंसेक्स के शेयरों में इंफोसिस, अदाणी पोर्ट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएलटेक और एलएंडटी में सबसे ज्यादा दबाव दिखा। दूसरी तरफ टाटा स्टील, एनटीपीसी, बीईएल और पावर ग्रिड जैसे शेयरों में खरीदारी देखी गई।

Advertisement

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी आईटी करीब 1 फीसदी गिरा, जबकि निफ्टी मेटल में 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त दर्ज हुई। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों ने बड़ी कंपनियों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया और इनमें हल्की तेजी बनी रही। एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक बाजार में चौड़ाई सकारात्मक रही। करीब 1969 शेयरों में बढ़त रही, जबकि 597 शेयरों में गिरावट दर्ज हुई। 76 शेयरों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  Share Market तक पहुंची पश्चिम एशिया की टेंशन, सेंसेक्स 188 अंक टूटा, निफ्टी भी लाल निशान में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link