CrimeDelhi

दिल्ली में अजीब हत्याकांड : बेड के अंदर कंबल से लिपटी मिली महिला की लाश, जांच जारी

नई दिल्ली, 29 मार्च 2025

दिल्ली में शाहदरा के विवेक विहार इलाके में एक घर में बेड बॉक्स के अंदर एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। घटना के बारे में एएनआई से बात करते हुए शाहदरा की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) नेहा यादव ने बताया कि एक कॉल आई थी और पुलिस को एक घर से दुर्गंध आने की सूचना दी गई थी। यादव ने कहा, “हमें 4.37 बजे फोन आया कि एक घर से बदबू आ रही है। घर का नंबर है 118ए, सत्यम एन्क्लेव, झिलमिल कॉलोनी। ये विवेक विहार में डीडीए फ्लैट हैं।

घर के मालिक विवेकानंद मिश्रा हैं, जिनकी उम्र 50-60 साल है… घर में एक महिला की लाश मिली है, जो एक बैग में कंबल में लिपटी हुई थी। बैग एक बॉक्स के अंदर था और उस पर अगरबत्ती लगी हुई थी। शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है… अभी तक किसी को पकड़ा नहीं गया है, कानूनी कार्रवाई चल रही है।”उन्होंने आगे बताया कि शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। अभी तक किसी को पकड़ा नहीं गया है, कानूनी कार्रवाई चल रही है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  वाराणसी : ऋषि अगस्त्य और महाकुंभ की थीम पर कल से सजेगा काशी-तमिल संगमम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button