Uttar Pradesh

सुभारती यूनिवर्सिटी: पॉलिटेक्निक छात्र ने की सुसाइड, लव अफेयर से जुड़ा मामला

मेरठ,22 दिसंबर 2024

मेरठ की सुभारती यूनिवर्सिटी के मदन लाल डींगरा हॉस्टल में पॉलिटेक्निक के छात्र प्रिंस पासवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रिंस बिहार के गया जिले का निवासी था और छह महीने पहले ही यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया था। बताया जा रहा है कि घटना से पहले उसने अपने माता-पिता को फोन कर पैसे मंगवाए थे। सुबह जब परिजनों ने उसे कॉल किया और जवाब नहीं मिला, तो वार्डन से संपर्क किया। वार्डन ने कमरे में जाकर देखा तो प्रिंस का शव फंदे से लटका हुआ था।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में लव अफेयर को आत्महत्या की वजह बताया जा रहा है। प्रिंस ने आखिरी कॉल बिहार की एक युवती को की थी, जिससे उसके प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। पुलिस इस मामले में अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  खानवा के शूरवीर को सम्मान : राजकुमार चाहर की पहल….राणा सांगा की मूर्ति स्थापित करने की मांग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link