National

क्वेटा में ट्रेन पर सुसाइड अटैक…जाफर एक्सप्रेस की जलती बोगी में फंसे यात्री, 23 की मौत

हमले के बाद ट्रेन की एक बोगी आग में पूरी तरह खाक, विस्फोट की तीव्रता से आसपास के मकानों की दीवारें तक दरकीं, बलूच लिबरेशन आर्मी ने हमले की जिम्मेदारी ली, दावा किया कि निशाना पाकिस्तानी सेना थी

न्यूज डेस्क, 24 मई 2026:

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रविवार सुबह जाफर एक्सप्रेस पर बड़ा फिदायीन हमला हुआ। क्वेटा के चमन फाटक इलाके में रेलवे ट्रैक के पास हुए धमाके में 23 लोगों की मौत हो गई, जबकि 53 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। कई घायलों की हालत नाजुक होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक जाफर एक्सप्रेस में पाकिस्तानी सेना के जवान भी सफर कर रहे थे। ट्रेन के गुजरते वक्त आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट किया। धमाके के तुरंत बाद ट्रेन की एक बोगी आग की लपटों में घिर गई और देखते ही देखते पूरी तरह जलकर राख हो गई।

WhatsApp Image 2026-05-24 at 1.32.37 PM

विस्फोट की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि आसपास खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। नजदीकी घरों की दीवारों में भी दरारें आ गईं। धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस, सुरक्षा एजेंसियों और राहत टीमों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Advertisement

बलूच लिबरेशन आर्मी के प्रवक्ता जीयंद बलूच ने बयान जारी कर कहा कि संगठन की मजीद ब्रिगेड ने इस हमले को अंजाम दिया है। संगठन का दावा है कि कार्रवाई पाकिस्तानी सेना को निशाना बनाकर की गई।

पाकिस्तानी पुलिस के मुताबिक हमला पहले से सुनियोजित था। जांच एजेंसियां आत्मघाती हमलावर की पहचान, इस्तेमाल किए गए विस्फोटक और पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी हैं। घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  वैष्णो देवी यात्रा में बड़ा हादसा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link