National

मुंह छिपाकर लड़ रही पाकिस्तान की सेना, PoK में आतंकी मदद करते पकड़ी गई

नई दिल्ली,25 अप्रैल 2025

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान की संलिप्तता के पुख्ता सबूत सामने आए हैं। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) से आई ताज़ा सैटेलाइट तस्वीरों ने एक बार फिर पाकिस्तान की पोल खोल दी है। इन तस्वीरों में स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे पाकिस्तानी सेना आतंकियों को प्रशिक्षण, हथियार और रसद सहायता दे रही है।

सूत्रों की मानें तो इस समय PoK में 17 सक्रिय ट्रेनिंग कैंप और 37 लॉन्च पैड्स हैं, जहां सैकड़ों आतंकवादी भारत में घुसपैठ की योजना बना रहे हैं। तस्वीरों में पाक सेना की चौकियों के पास आतंकियों की संदिग्ध गतिविधियां देखी गई हैं। इतना ही नहीं, इन आतंकियों को पाक सेना की ओर से खाना, पीना और हथियार तक मुहैया कराया जा रहा है।

पहलगाम हमले में भी यही आतंकी शामिल बताए जा रहे हैं, जिन्हें पाक सेना के संरक्षण में भारत की सीमा में भेजा गया। यह हमला 22 अप्रैल को हुआ, जिसमें 28 निर्दोष लोगों की जान चली गई।

ये भी पढ़ें:

पाकिस्तान एक तरफ अंतरराष्ट्रीय मंचों पर आतंकवाद के खिलाफ होने का ढोंग करता है, वहीं दूसरी ओर PoK में आतंकी गतिविधियों को खुलेआम बढ़ावा दे रहा है।

Advertisement

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने इन खूंखार आतंकियों को “स्वतंत्रता सेनानी” कहकर संबोधित किया। उनका यह बयान न सिर्फ भारत के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है, बल्कि यह भी साबित करता है कि पाकिस्तान अब आतंकियों के समर्थन में खुलकर सामने आ चुका है।

 

ये भी पढ़ें  भारतीय सेना के खौफ से पलटा TRF, पहलगाम हमले से खींचे अपने हाथ

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link