Lucknow City

लखनऊ में हैवानियत की हद… 13 वर्षीय किशोरी के हाथ-पैर बांधकर गैंगरेप

आशियाना इलाके में रात को हुई घटना, पांच हिरासत में, ​मां की जगह काम पर गई थी किशोरी, घर लौटते समय आंधी-पानी से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में रुकी जहां आरोपियों ने अंजाम दी वारदात

​लखनऊ, 8 अप्रैल 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ का आशियाना इलाका मंगलवार रात एक ऐसी हृदयविदारक घटना का गवाह बना, जिसने सुरक्षा व्यवस्था और मानवीय संवेदनाओं पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं। एक 13 वर्षीय किशोरी को बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है।

​कुदरत की मार और दरिंदों का जाल

​किशोरी का परिवार आशियाना क्षेत्र में किराए पर रहता है। मूलतः कन्नौज निवासी पिता राजमिस्त्री हैं। मां घरों में झाड़ू-पोछा करती हैं। मंगलवार को मां की तबीयत खराब होने के कारण किशोरी उनकी जगह काम पर गई थी। रात करीब 8:30 बजे जब वह काम खत्म कर घर लौट रही थी तभी अचानक आंधी और बारिश शुरू हो गई। खुद को भीगने से बचाने के लिए वह रास्ते में एक निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत में रुक गई। उसे अंदाजा भी नहीं था कि दरिंदे घात लगाए बैठे हैं।

WhatsApp Image 2026-04-08 at 11.48.54 AM

​चीख सुनकर पहुंचे परिजनों ने दबोचे आरोपी

​जब देर रात तक किशोरी घर नहीं लौटी तो परेशान परिजन उसकी तलाश में निकले। रास्ते में उसी निर्माणाधीन मकान से संदिग्ध आवाजें सुनाई दीं। अंदर पहुंचे परिजनों के वहां का मंजर देखकर पैरों तले जमीन खिसक गई। किशोरी बेसुध पड़ी थी और उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। परिजनों को देख आरोपी भागने लगे। भागने की हड़बड़ी में दो आरोपी छत से कूद गए जिससे उन्हें चोटें आईं। परिजनों के शोर मचाने पर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और घेराबंदी कर आरोपियों को दबोच लिया।

पीड़िता को ​अस्पताल में कराया गया भर्ती

​सूचना मिलते ही पुलिस और डीसीपी मध्य विक्रांत वीर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़िता को तत्काल लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि मुख्य आरोपी उसके मोहल्ले का है। उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।

डीसीपी मध्य विक्रांत वीर के मुताबिक डायल 112 के माध्यम से सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई। मुख्य आरोपी और उसके साथियों को हिरासत में ले लिया गया है। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटा लिए हैं। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button