Lucknow City

हत्या के मामले में आजीवन कारावास भोग रहे वृद्ध कैदी की मौत…तीन साल पहले भेजा गया था जेल

वह लंबे समय से किडनी व लीवर की बीमारी से जूझ रहा था। तबीयत बिगड़ने पर एक दिसंबर को उसे जिला कारागार अस्पताल से बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 11 दिसंबर 2025:

लखनऊ के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र स्थित जिला कारागार में हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे 66 वर्षीय कैदी अवंतिका की केजीएमयू में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

कूढ़ा, थाना मोहनलालगंज निवासी अवंतिका को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा मिली थी। पुलिस ने उसे 25 अप्रैल 2022 को जेल भेजा था। वह लंबे समय से किडनी व लीवर की बीमारी से जूझ रहा था। तबीयत बिगड़ने पर एक दिसंबर को उसे जिला कारागार अस्पताल से बलरामपुर अस्पताल भेजा गया था। हालात नाजुक होने पर अगले दिन ही उसे केजीएमयू रेफर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:

बंदी अवंतिका पहले भी कई बार इलाज के लिए बलरामपुर अस्पताल भेजा जा चुका था। बुधवार रात करीब 8 बजे केजीएमयू में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर परिजनों को दे दी गई। जेल प्रशासन और पुलिस की ओर से अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें  केशव प्रसाद मौर्य, मुख्यमंत्री!... एक पोस्टर से UP के सियासी गलियारों में छिड़ी नई बहस

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link