Delhi
नए साल पर शराब पीने में टॉप पर रहा ये राज्य, तीसरे नंबर पर रही दिल्ली

नई दिल्ली,2 जनवरी 2025
नए साल के मौके पर देशभर में शराब की बिक्री ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। उत्तर प्रदेश में 600 करोड़ रुपये की शराब बिकी, जबकि दिल्ली-NCR में 400 करोड़ की शराब की बिक्री हुई। कर्नाटका और तेलंगाना ने भी इस मामले में अच्छा प्रदर्शन किया, जहां कर्नाटका में 308 करोड़ और तेलंगाना में 402 करोड़ रुपये की शराब बिकी। वहीं, केरल में 108 करोड़ और उत्तराखंड में 15 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री दर्ज की गई।
उत्तराखंड में देहरादून और नैनीताल जैसे पर्यटन स्थलों पर शराब की बिक्री बहुत ज्यादा रही। नोएडा में भी शराब की बिक्री में वृद्धि देखी गई, जहां दो दिनों में 16 करोड़ रुपये की शराब बिकी। इस तरह, नए साल के मौके पर शराब की बिक्री ने सभी पूर्व रिकॉर्ड को तोड़ दिया।






