Telangana

हैदराबाद में दर्दनाक हादसा, हाई-टेंशन तार गिरने से पति-पत्नी जिंदा जले

हैदराबाद, 15 जून 2025

हैदराबाद में रविवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। यहां पर हाईटेंशन बिजली का तार गिरने से एक दम्पति की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी अनुसार यह दुखद हादसा एलबी नगर के चिंतलकुंटा इलाके के पास सागर रिंग रोड पर हुआ। पुलिस के मुताबिक, तार टूटकर मंदिर के सामने फुटपाथ पर सो रहे एक पुरुष और एक महिला पर गिर।

बताया जा रहा है कि हादसे में मारे गए दोनों व्यक्ति भिखारी थे, जो मंदिर के पास ही रहते थे। फिलहाल पुलिस ने एलबी नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं घटना के बाद बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी घटनास्थल का दौरा किया और घटना की जांच शुरू कर दी। फिलहाल इस मामले में पुलिस की कार्यवाही जारी है।

 

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  ‘क्लासरूम ऑन व्हील्स’ बनी लखनऊ दर्शन बस : छात्रों ने विरासत और लोकतंत्र को नजदीक से जाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button