Hardoi CityUttar Pradesh

होली पर सफर होगा आसान… हरदोई से दिल्ली के लिए चलेंगी 30 अतिरिक्त रोडवेज बसें

त्योहार पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम की तैयारी पूरी, आनंद विहार और कौशांबी पर भी बढ़ाई गई व्यवस्था

हरदोई, 22 फरवरी 2026:

होली के त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने खास इंतजाम किए हैं। यात्रियों को बस अड्डों पर लंबा इंतजार न करना पड़े, इसके लिए हरदोई डिपो से दिल्ली रूट पर अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला लिया गया है। निगम अधिकारियों के अनुसार 28 फरवरी से 9 मार्च तक दिल्ली के लिए 30 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।

फिलहाल हरदोई से दिल्ली के लिए करीब 40 बसें पहले से संचालित हो रही हैं, लेकिन त्योहार के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित सफर सुनिश्चित करने के लिए आनंद विहार, कौशांबी और गाजियाबाद बस स्टेशन पर हरदोई डिपो के कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है, ताकि भीड़ को व्यवस्थित किया जा सके और यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो।

क्षेत्रीय प्रबंधक रमेश कुमार ने बताया कि त्योहार के दौरान संचालन को बेहतर बनाने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है। साथ ही निगम की आय बढ़ाने के उद्देश्य से पहले की तरह प्रोत्साहन योजना भी लागू रहेगी। इसके अलावा नोएडा और गाजियाबाद डिपो को भी अलर्ट पर रखा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत बसों की संख्या बढ़ाई जा सके और यात्रियों को आसानी से सफर की सुविधा मिल सके।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  विधानमंडल सत्र पर लखनऊ में 9 फरवरी को बदलेगा ट्रैफिक रूट...कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link