Uttar Pradesh

UP बोर्ड परीक्षाओं का आगाज : लखनऊ में मंत्री ने किया छात्राओं का स्वागत, बढ़ाया हौसला, नकल पर कड़ा पहरा

माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने छात्राओं से कहा कि बिना तनाव के परीक्षा दें, कई केंद्रों पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों को फूल देकर स्वागत किया और मिठाई भी खिलाई, डीएम व अन्य अधिकारियों ने कई केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

लखनऊ, 18 फरवरी 2026:

लखनऊ के साथ प्रदेशभर में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गईं। परीक्षा के पहले दिन लखनऊ के कई केंद्रों पर उत्साह और अनुशासन का अनोखा नजारा देखने को मिला। शहर जियामऊ स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने छात्राओं का स्वागत कर उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने छात्राओं से बिना तनाव के परीक्षा देने की अपील करते हुए कहा कि आप ही देश का भविष्य और गौरव हैं।

कई परीक्षा केंद्रों पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया और मिठाई खिलाकर उनका हौसला बढ़ाया। इस सकारात्मक माहौल के बीच प्रशासन ने नकल रोकने और परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं। प्रदेश में कुल 8,033 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं लखनऊ में आदर्श कारागार समेत 121 केंद्रों पर 1,03,088 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं।

UP Board Exams Start Minister Welcomes Students (1)

ये भी पढ़ें:

परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। पुलिस बल के साथ सात जोनल, 11 सेक्टर और 121 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 121 केंद्र व्यवस्थापक, 121 बाह्य केंद्र व्यवस्थापक और करीब 3,600 कक्ष निरीक्षक परीक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं। माल, नगराम, मलिहाबाद और काकोरी जैसे संवेदनशील क्षेत्रों के करीब एक दर्जन केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है।

शिक्षा विभाग की छह सचल दल टीमें औचक निरीक्षण कर नकलचियों पर नजर रख रही हैं। डीएम विशाख जी सहित अन्य अधिकारियों ने कई केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। हर केंद्र की निगरानी के लिए पहले से टीमें गठित हैं। मंगलवार शाम से ही पुलिस बल की तैनाती कर दी गई थी।

प्रश्न पत्रों को स्ट्रांग रूम में कड़ी निगरानी में रखा गया है। राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में बने कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों की गतिविधियों की लाइव मॉनिटरिंग हो रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापकों को नकल अध्यादेश के तहत पारदर्शिता के साथ परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा अवधि में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

ये भी पढ़ें  सुल्तानपुर : 'आप' के पूर्व जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, पार्टी की महिमा कार्यकर्ता ने लगाए ये गंभीर आरोप

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button