Uttar Pradesh

UP में होली से पहले प्रशासनिक बदलाव : 3 IAS और 3 PCS अफसरों की तैनाती में फेरबदल

अपर मुख्य सचिव बाबू लाल मीना और प्रमुख सचिव होमगार्ड्स राजेश कुमार सिंह को अतिरिक्त प्रभार, राजेश कुमार श्रीवास्तव बनाए गए गोरखपुर मंडल के अपर आयुक्त

लखनऊ, 28 फरवरी 2026:

होली से ठीक पहले यूपी में प्रशासनिक स्तर पर अहम फेरबदल किया गया है। इस बदलाव में तीन आईएएस और तीन पीसीएस अधिकारियों को नई तैनातियां दी गई हैं। अपर मुख्य सचिव बाबू लाल मीना को उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण तथा रेशम विभाग के साथ खाद्य प्रसंस्करण विभागाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इससे पहले यह जिम्मेदारी टीके शिबू निभा रहे थे।

प्रमुख सचिव होमगार्ड्स राजेश कुमार सिंह को पिछड़ा वर्ग कल्याण और दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के साथ निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। इस पद पर कार्यरत प्रमुख सचिव सुभाष चन्द्र शर्मा के आज सेवानिवृत्त होने के चलते यह बदलाव किया गया।

औद्योगिक मोर्चे पर भी सरकार ने कड़ी सक्रियता दिखाई है। अपर आयुक्त, उद्योग एवं प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम राजकमल यादव को उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। इससे छोटे उद्यमों और खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों के बीच समन्वय बेहतर होने की उम्मीद है।

पीसीएस अधिकारियों में राजेश कुमार श्रीवास्तव को अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति) ललितपुर से अपर आयुक्त गोरखपुर मंडल भेजा गया है। उपजिलाधिकारी अंबेडकरनगर संजय मिश्रा को ललितपुर में एडीएम नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति की जिम्मेदारी दी गई है। उपजिलाधिकारी सिद्धार्थनगर ललित कुमार मिश्रा को इसी पद पर मुजफ्फरनगर जनपद में नियुक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button