Uttar Pradesh

हाई कोर्ट ने संभल जामा मस्जिद की पुताई और लाइटिंग को दी मंजूरी

संभल,12 मार्च 2025

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने संभल शाही जामा मस्जिद की बाहरी पुताई और लाइटिंग की अनुमति दे दी है। यह फैसला मस्जिद कमिटी की ओर से रमजान के मद्देनजर दायर याचिका पर सुनवाई के बाद आया। इससे पहले, जिला प्रशासन ने पुताई की मांग अस्वीकार कर दी थी, जिसके बाद मामला हाई कोर्ट पहुंचा। कोर्ट ने सोमवार को एएसआई से हलफनामा मांगा था कि क्या पुताई की आवश्यकता है और यदि हां, तो उसे कराने में कोई परेशानी है या नहीं। बुधवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मस्जिद की बाहरी दीवार की पुताई और लाइटिंग को मंजूरी दे दी।

इससे पहले, हाई कोर्ट के आदेश पर मस्जिद परिसर की सफाई पूरी कराई जा चुकी थी। रंगाई-पुताई को लेकर एएसआई की रिपोर्ट पर मस्जिद इंतजामिया कमिटी ने आपत्ति दर्ज कराई थी। मामले की सुनवाई जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की कोर्ट में हुई, जहां मुस्लिम पक्ष ने रमजान को देखते हुए पुताई की मांग की। कोर्ट के आदेश के बाद अब बाहरी दीवार की रंगाई और लाइटिंग का कार्य किया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें  UP : अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले... दबाव बनाकर चलाई जा रही सरकार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link