NationalUttar Pradesh

एटीएस ने कानपुर ऑर्डिनेंस के कर्मचारी को पकड़ा, आईएसआई को दे रहा था गोपनीय सूचनाएं

कानपुर, 19 मार्च 2025:

यूपी एटीएस ने कानपुर ऑर्डिनेंस फैक्टरी के कर्मचारी विकास कुमार को गिरफ्तार किया है। विकास पर आरोप है कि वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की महिला हैंडलर नेहा शर्मा के संपर्क में था। फैक्टरी से जुड़ी संवेदनशील जानकारी साझा कर रहा था।

रवींद्र की तरह हनी ट्रैप में फंसा विकास

जांच में पता चला कि विकास कुमार को हनी ट्रैप में फंसाकर आईएसआई के लिए जासूसी करने के लिए मजबूर किया गया। इससे पहले फिरोजाबाद ऑर्डिनेंस फैक्टरी के कर्मचारी रवींद्र कुमार को भी इसी तरह के मामले में पकड़ा गया था। विकास, रवींद्र के संपर्क में था और उसी नेटवर्क का हिस्सा था, जिसे नेहा संचालित कर रही थी।

ये भी पढ़ें:

सूत्रों के मुताबिक, विकास कुमार ने कानपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की डेली प्रोडक्शन रिपोर्ट, अटेंडेंस शीट और वहां लगी मशीनों से जुड़ी जानकारियां नेहा को भेजी थीं। ये जानकारी सैन्य स्तर पर बेहद गोपनीय मानी जाती है।

Advertisement

एटीएस का ऑपरेशन जारी

यूपी एटीएस ने ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में हनी ट्रैप से फैले आईएसआई के नेटवर्क की जांच के लिए ऑपरेशन तेज कर दिया है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस नेटवर्क से और कितने कर्मचारी जुड़े हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें  'इबोला' को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट...लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में बना आइसोलेशन वार्ड

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link