Uttar Pradesh

UP : अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले… दबाव बनाकर चलाई जा रही सरकार

लखनऊ, 15 सितंबर 2025:

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबले से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग पहलगाम हमले के पीड़ित परिजनों का सामना करने की स्थिति में नहीं हैं। विदेश नीति जैसे संवेदनशील मामलों पर भाजपा की गंभीरता पर भी उन्होंने सवाल उठाए।

अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा राजनीतिक पार्टी नहीं बल्कि गैंग की तरह काम कर रही है। उन्होंने कहा, “भाजपा की जान कैमरों में फंसी हुई है। जिस दिन कैमरे साथ छोड़ देंगे, भाजपा घुटनों पर आ जाएगी। सरकार संविधान और कानून से नहीं, बल्कि दबाव बनाकर चलाई जा रही है।”

कानपुर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वहां आईपीएस अधिकारी पर कार्रवाई न होना सरकार की पोल खोल देता है। उन्होंने दावा किया कि जनता अब मन बना चुकी है कि इस बार उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया होगा।

ये भी पढ़ें:

सत्ता में आने पर आउटसोर्स व्यवस्था खत्म करने का वादा

Advertisement

सपा प्रमुख ने आगे कहा कि उनकी पार्टी जिलावार मेनिफेस्टो तैयार कर रही है। राज्य स्तर पर अलग मेनिफेस्टो होगा। उन्होंने वादा किया कि सत्ता में आने पर आउटसोर्स व्यवस्था पूरी तरह खत्म कर पक्की नौकरियां और आरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा। विश्वकर्मा समाज को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक अधिकार दिलाने का भी भरोसा दिलाया।

प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर अखिलेश ने कहा कि पुलिस सरकार के नियंत्रण से बाहर हो चुकी है। गाजीपुर में पुलिस की पिटाई से भाजपा कार्यकर्ता की मौत मामले पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “हम न्याय दिलाना चाहते थे, लेकिन सुनने में आ रहा है कि पीड़ित पक्ष और सरकार में समझौता हो गया।”

गोरखपुर के विकास को लेकर किया व्यंग्य

गोरखपुर के विकास को लेकर उन्होंने व्यंग्य किया कि वहां मेट्रो तो चली नहीं, अब नाव चलने का इंतजार है। सरकारी दावों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में पर्याप्त स्टाफ नहीं है, स्मार्ट सिटी सिर्फ सपना बनकर रह गई है, सड़कें कूड़े और आवारा जानवरों से अटी पड़ी हैं। इसके अलावा “वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट” और टैरिफ संबंधी समस्याओं पर भी उन्होंने सरकार को घेरा।

ये भी पढ़ें  लखीमपुर खीरी : कक्षा सात के रमन ने रोशन किया जिले का नाम, राज्य वैज्ञानिक प्रदर्शनी में रहा अव्वल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link