Uttar Pradesh

अयोध्या: सरयू नदी में दिखा घड़ियाल

अयोध्या,25 अक्टूबर 2024


उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 30 अक्टूबर को दीपोत्सव की भव्य तैयारियों के बीच सरयू नदी में पुराने पुल के नीचे एक घड़ियाल दिखने से लोग आश्चर्यचकित हो गए।

यह घड़ियाल नदी की बीच धार में काफी देर तक तैरता रहा जो स्थानीय लोग और दीपोत्सव के लिए सजावट का काम कर रहे लोगों के लिए कौतूहल का विषय रहा।

पुल पर लाइटिंग और सजावट का काम कर रहे लोगों ने घड़ियाल का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।

इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को सूचना दे दी गई।

Advertisement

ये भी पढ़ें  वाराणसी में दुखद हादसा : गंगा में स्नान करते समय युवक की डूबन से मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link