Uttar Pradesh

सपा के पूर्व एमएलसी वासुदेव यादव गिरफ्तार, रह चुके माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निदेशक

प्रयागराज, 5 मार्च 2025:

सपा के पूर्व एमएलसी एवं माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व निदेशक वासुदेव यादव को विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें जार्ज टाउन स्थित उनके आवास से दबोचा गया।

गैर-जमानती वारंट पर हुई गिरफ्तारी

वासुदेव यादव के खिलाफ न्यायालय में पेश न होने के कारण गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। विजिलेंस की टीम ने एक सूचना के आधार पर मंगलवार को जार्ज टाउन स्थित उनके आवास पर छापा मारा और गिरफ्तार कर लिया।

आय से अधिक संपत्ति का मामला

Advertisement

गौरतलब है कि वर्ष 2021 में विजिलेंस ने जांच के दौरान वासुदेव यादव के पास आय से अधिक संपत्ति मिलने पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इस मामले में वे पिछले एक साल से कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे।

ये भी पढ़ें  देश में अलकायदा की बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, 4 आतंकवादी गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link