EducationUttar Pradesh

मेरठ : विश्वविद्यालय में मिले दो संदिग्ध कश्मीरी युवक… हो रही पूछताछ

अनमोल शर्मा

मेरठ, 28 नवंबर 2024:

यूपी के मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में संदिग्ध दो कश्मीरी युवक पकड़े गए हैं। बताया जा रहा है कि ये कश्मीरी युवक विश्वविद्यालय में एमबीए डिपार्टमेंट के बाहर चंदा मांग रहे थे।

विश्वविद्यालय के छात्रों ने चंदा मांगने का कारण पूछा तो बोले कि वे मुसीबत में हैं। संदेह होने पर छात्रों ने उनसे आईडी दिखाने के लिए कहा। इस पर नोकझोंंक हो गई। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को थाने ले गई और उनकी जांच कर रही है। युवकों के पास से कुछ आईडी मिली है जिनकी पड़ताल कराई जा रही है। कश्मीरी युवकों के नाम इदरीस और वसीम अहमद बताए गए जो पहलगाम के रहने वाले हैं।

ये भी पढ़ें:


मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम ने बताया कि जांच के बाद युवकों के बारे में बताया जाएगा। कुछ वीडियो भी उनके फोन में मिले हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  शासकीय अधिवक्ता के बेटे ने की खुदकुशी...सदमे में परिवार, ठोस वजह खोज रही पुलिस

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link