Uttar Pradesh

UP : हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत, सीएम योगी ने लखनऊ में निकाली तिरंगा यात्रा, सेल्फी भी ली

लखनऊ, 13 अगस्त 2025:

स्वतंत्रता के 78वें जश्न की शुरुआत देशभर में जोश और उमंग के साथ हो चुकी है। यूपी में आज से हर घर तिरंगा अभियान का आगाज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। राजधानी लखनऊ में कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास से उन्होंने तिरंगा यात्रा निकालकर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान यात्रा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक के साथ कई मंत्री, भाजपा नेता, छात्र और अन्य लोग शामिल हुए।

इस मौके पर सीएम योगी ने तिरंगे के साथ सेल्फी ली। उन्होंने कहा कि यह तिरंगा यात्रा मात्र यात्रा नहीं है, बल्कि हमारे क्रांतिकारियों और वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पिछले 10 वर्षों में राष्ट्रीयता की भावना को हर जन-जन और घर-घर तक पहुंचाने में यह अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

सीएम ने लोगों से हर घर तिरंगा अभियान (13-15 अगस्त) में शामिल होने और तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी harghartiranga.com पर अपलोड करने की अपील की। उन्होंने सभी को आजादी के पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button