Uttar Pradesh

लखनऊ : दानवीर भामाशाह जयंती पर समाजसेवा में सक्रिय व्यापारियों को किया सम्मानित

लखनऊ, 29 जून 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ में रविवार को दानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर लखनऊ व्यापार मंडल की ओर से एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम लाटूश रोड स्थित व्यापार मंडल कार्यालय में चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

समारोह में समाज सेवा और जनहित के कार्यों में सक्रिय लखनऊ के व्यापारियों को अंगवस्त्र और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा ने भामाशाह के जीवन और योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भामाशाह एक ऐसे महान दानी व्यापारी थे जिन्होंने मातृभूमि के लिए अपनी समस्त संपत्ति दान कर दी थी। आज उनकी जयंती पर उन्हें नमन करना हमारे लिए गर्व की बात है।

ये भी पढ़ें:

इस दौरान सम्मानित होने वाले प्रमुख समाजसेवी व्यापारियों में सुधीर शंकर हलवासिया, विजय कुमार छाबड़ा, अनिल विरमानी, सतीश शर्मा, राकेश छाबड़ा, चन्द्र प्रकाश अग्रवाल, रमेश मिश्रा, इन्दरजीत सिंह, सुशील अबरोल, नीजर जौहर, सुरेश तेजवानी, निर्मल सिंह, बीपी सिंह, रविन्द्र गुप्ता, टीपीएस अनेजा, श्याम कृष्णानी सहित 70 से अधिक व्यापारी शामिल रहे।

Advertisement

महिला विंग की अध्यक्ष निहारिका सिंह, डॉ. नित्या वर्मा और कृतिका माथुर को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महामंत्री सुहेल हैदर अल्वी, कोषाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, वरिष्ठ पदाधिकारी जितेंद्र सिंह चौहान, युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता समेत बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें  इटावा पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष... पंचायत चुनावों में पूरी ताकत से जुटने का कार्यकर्ताओं को दिया संदेश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link