NationalUttar Pradesh

योगी के तोहफे ने बदल दी सरहद पर बसे इस गांव की तकदीर…दो घंटे का सफर मिनटों में सिमटा

यूपी-नेपाल की सीमा पर बसे चौगुर्जी गांव में कर्णाली-मोहाना नदी पर बना पांटून पुल, डीएम व विधायक ने किया शुभारंभ, 109 परिवारों को मिली नल से जलापूर्ति, स्कूल में स्मार्ट क्लास, गलियों में सोलर स्ट्रीट लाइटें

लखनऊ/लखीमपुर खीरी, 23 जनवरी 2026:

यूपी-नेपाल सीमा पर बसा लखीमपुर खीरी जिले के चौगुर्जी गांव ने तरक्की की छलांग लगा दी है। कर्णाल व मोहाना नदी संग दुर्गम रास्तों की वजह से विकास से अब तक दूर रहे यहां रहने वाले 109 परिवारों को योगी सरकार की पहल से पांटून पुल नसीब हो गया। कर्णाली और मोहना नदी पर बने नए पांटून पुल का शुभारंभ डीएम व विधायक ने किया। इसी के साथ साफ पेयजल व रोशनी का इंतजाम भी हो गया।

WhatsApp Image 2026-01-23 at 11.48.38 AM (2)

बता दें जिले की निघासन तहसील क्षेत्र में बसे चौगुर्जी गांव के लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी लंबा चक्कर लगाना पड़ता था। वजह नदी के कारण ये मुख्य भूमि से कटा हुआ था। अब ये हालात बदल गए, जब नए पांटून पुल का उद्घाटन डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और निघासन विधायक शशांक वर्मा ने किया। इस पुल के शुरू होने से गांव का रास्ता आसान हो गया है। अब लोगों को घंटों का सफर नहीं करना पड़ेगा और जरूरी सेवाएं भी जल्दी पहुंच सकेंगी।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-01-23 at 11.48.38 AM

डीएम व विधायक ने गांव पहुंचकर जलापूर्ति, सोलर लाइट, स्मार्ट क्लास आदि का लोकार्पण किया। भारी संख्या में जमा ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। उन्हें आयुष्मान कार्ड दिए गए। कहा गया कि गांव वालों के लिए यह पुल सिर्फ रास्ता नहीं, बल्कि वो मंजिल हासिल करने जैसा है जिसे वो बस ख्वाब में ही देखते थे। अब एंबुलेंस, स्कूल बस और जरूरी सामान गांव तक जल्दी पहुंच सकेगा। पहले जहां गांव पहुंचने में करीब दो घंटे लगते थे, अब यह सफर कुछ ही मिनटों में पूरा हो जाएगा।

नल से शुद्ध जल, आर्सेनिक वाले पानी से छुटकारा

चौगुर्जी गांव में जल जीवन मिशन के तहत 109 परिवारों को नल से साफ पेयजल की सुविधा दी गई है। गांव के लोग लंबे समय से आर्सेनिक वाले पानी पर निर्भर थे, जिससे सेहत पर असर पड़ रहा था।
अब घरों में नल से साफ पानी पहुंचने लगा है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली है।

20 सोलर स्ट्रीट लाइटों से गलियां रोशन

गांव में 20 सोलर स्ट्रीट लाइटों का भी उद्घाटन किया गया। इससे चौगुर्जी की गलियां अब पहले से ज्यादा रोशन और सुरक्षित हो गई हैं। गांव वालों का कहना है कि अब शाम होते ही डर और अंधेरा नहीं रहता, बच्चों और महिलाओं को भी सहूलियत हुई है।

स्कूलों में सोलर पावर और स्मार्ट क्लास

गांव के परिषदीय विद्यालयों में सौर ऊर्जा की व्यवस्था, स्मार्ट क्लास और नया फर्नीचर उपलब्ध कराया गया है। इससे बच्चों की पढ़ाई बेहतर होगी और डिजिटल शिक्षा से जुड़ने का मौका मिलेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब गांव के बच्चों को भी वही मौके मिलेंगे, जो शहरों में मिलते हैं।

WhatsApp Image 2026-01-23 at 11.48.38 AM (1)

गांव में छाई त्योहार जैसी खुशी

चौगुर्जी के लोगों ने बताया कि उनके लिए यह दिन किसी त्योहार से कम नहीं है। पुल, साफ पानी, रोशनी और स्कूलों में सुविधाएं मिलने से अब गांव को भी मुख्यधारा से जुड़ने का रास्ता मिल गया है। गांव वालों का कहना है कि सालों बाद उन्हें लगा है कि सरकार की योजनाएं सच में जमीन पर उतरी हैं।

ये भी पढ़ें  यूपी में बदला मौसम का मिजाज : कई जिलों में ओलों की बारिश, गिरा तापमान, फसलों को नुकसान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link